CWG 2022: विनेश फोगाट ने कुश्ती में रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड मेडल

author img

By

Published : Aug 6, 2022, 10:42 PM IST

Updated : Aug 6, 2022, 10:52 PM IST

Commonwealth Games 2022  Vinesh Phogat won gold medal  विनेश फोगाट भी स्वर्ण जीतीं  कुश्ती में विनेश फोगाट ने जीता सोना  कॉमनेवल्थ गेम्स 2022  भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने नॉर्डिक सिस्टम के 53 किलोग्राम फ्री स्टाइल मुकाबले में श्रीलंका की पहलवान चामोदया को 4-0 से शिकस्त दी. इस जीत के साथ उन्होंने भारत की झोली में 11वां स्वर्ण पदक डाल दिया.

बर्मिंघम: अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगा ली है. विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया. विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया. उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था.

  • GOLD 🥇HATTRICK FOR VINESH 🥳🥳@Phogat_Vinesh has scripted history yet again, from being the 1️⃣st Indian woman 🤼‍♀️ to win GOLD at both CWG & Asian Games, to becoming the 1️⃣st Indian woman 🤼‍♀️ to bag 3 consecutive GOLD🥇at #CommonwealthGames 🔥

    🔹️GOLD by VICTORY BY FALL 💪
    1/1 pic.twitter.com/CeeGYqJ0RT

    — SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

रवि दहिया ने भी जीता गोल्ड

भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे मेडल जीता है. उनका पहला मेडल ही गोल्ड है. रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया. भारत का कुश्ती में यह चौथा गोल्ड मेडल है.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: चल गया दहिया का देसी दांव, देश को मिला 10वां गोल्ड मेडल

पूजा गहलोत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

भारत की पहलवान पूजा गहलोत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता. पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया. कुश्ती में भारत का यह सातवां पदक है.

भारत के पदक विजेता

  • 11 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट
  • 11 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम
  • 11 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत
Last Updated :Aug 6, 2022, 10:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.