उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती में भव्य श्रृंगार, करें भगवान के दर्शन

author img

By

Published : Dec 6, 2022, 7:48 AM IST

Etv Bharat

मंगलवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. भगवान महाकाल ने मस्तक पर त्रिपुण्ड के साथ धारण किया चांदी का चंद्र. इसके बाद भगवान का भांग, चंदन,अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. [Ujjain Mahakaleshwar Temple]

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को प्रातः काल 3:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Ujjain Mahakaleshwar temple
भस्मी में बाबा महाकाल

Tuesday Jyotish Guru Rashifal: जानिए आज किस राशि के जातकों के लिए बन रहे हैं उत्तम योग, किसका बदलेगा भाग्य

बाबा महाकाल का राजा के रूप में भांग से हुआ श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल ने मस्तक पर त्रिपुण्ड के साथ धारण किया चांदी का चंद्र. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.[Baba Mahakal makeup on 6 December 2022] [Ujjain Mahakaleshwar temple]

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.