MP Local Body Election 2022: शाजापुर नगर पालिका और मक्सी नगर परिषद में BJP की जीत, भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

author img

By

Published : Jul 17, 2022, 4:31 PM IST

BJP victory in Shajapur Municipality

नगर निकायों के परिणाम रविवार को आए (MP Local Body Election 2022), इनमें शाजापुर नगरपालिका और मक्सी नगर परिषद में भाजपा ने जीत दर्ज की है. पिछली बार दोनों ही जगह पर कांग्रेस का कब्जा था. इस बार भाजपा ने दोनों जगह अपनी जीत का परचम फहरा दिया. (BJP victory in Shajapur Municipality)

शाजापुर। नगर पालिका में 29 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं. इसमें भाजपा 17, कांग्रेस 09, निर्दलीय 02 और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है(MP Local Body Election 2022). शाजापुर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हुआ. भाजपा के सभी प्रमुख उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं, वहीं कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा चुनाव हार गए हैं. इनकी पत्नी मिनाक्षी शर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा है. भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम जैन और संतोष जोशी चुनाव जीत गए हैं. इसी के साथ मक्सी नगर परिषद में 1994 के बाद पहली बार भाजपा जीत दर्ज की. यहां भाजपा के 11 और कांग्रेस के 4 पार्षद जीते हैं. भाजपाइयों द्वारा जीत पर विजय जुलूस निकाला गया है. (BJP victory in Shajapur Municipality) (BJP workers took out victory procession)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

चुनाव प्रबंधन का बड़ा कमाल! सागर का चुनौतीपूर्ण महापौर चुनाव बीजेपी ने जीता, कारगर रही मंत्री भूपेंद्र सिंह की रणनीति

इनकी हुई जीत: वार्ड 01 कमलाबाई पीरूलाल (भाजपा), 02 भुवनेश्वरी सतीश राठौर (निर्दलीय), 03 महेश कुशवाह (भाजपा), 04 प्रेम जैन (भाजपा), 05 शोएब मेव (कांग्रेस), 06 अफरोज बी शमी उल्ला (कांग्रेस), 07 शहीदा बी अशफाक (कांग्रेस), 08 अजीज मंसूरी (कांग्रेस), 09 पूनम चिनेश जैन (भाजपा), 10 रूबी सलमान शेख (कांग्रेस), 11 कौशल कसेरा (भाजपा), 12 शमी हमीद (निर्दलीय), 13 भावना नीरज वैष्णव (कांग्रेस), 14 विक्रम कुशवाह (भाजपा), 15 भावना सत्या वात्रे (कांग्रेस), 16 दुष्यंत सोनी (भाजपा), 17 कायनात रईस पठान (कांग्रेस), 18 माया कैलाश गवली (कांग्रेस), 19 ओम उमठ (भाजपा), 20 संतोष जोशी (भाजपा), 21 आरती लाला शर्मा (भाजपा), 22 लक्ष्मी अजय चंदेल (भाजपा), 23 प्रेम यादव (भाजपा), 24 कीर्ति प्रशांत चौहान (भाजपा), 25 माया सुनील पेंटर (भाजपा), 26 कविता जगदीश विश्वकर्मा (भाजपा), 27 दीप कलेशरिया (आप), 28 मुकेश दुबे (भाजपा), 29 दिनेश सौराष्ट्रीय (भाजपा).

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.