BJP Kisan Morcha Meeting: खेती को लाभ का धंधा बनाएगी MP सरकार, किसानों की दुगनी होगी आय

author img

By

Published : Sep 7, 2022, 9:05 PM IST

BJP Kisan Morcha Meeting

मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में किसान मोर्चा की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए, इस दौरान किसानों की आय दुगनी करने और खेती को लाभ का धंधा बनाने जैसे मुद्दों पर बात हुई. BJP Kisan Morcha Meeting

खंडवा। ओंकारेश्वर में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान मोर्चा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से बंद कमरे में बैठक की, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रांतीय बैठक में प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को ले जाने पर गहन चर्चा हुई. इस बैठक में किसानों की आय दुगनी करने, खेती को लाभ का धंधा बनाने, किसानों की समस्याओं को दूर करने और खेती किसानी को प्राकृतिक खेती की तरफ मोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा हुई. BJP Kisan Morcha Meeting

खेती को लाभ का धंधा बनाएगी एमपी सरकार

मीडिया से बचते नजर आए सीएम: बुधवार को दोपहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर पहुंचे, वे बुधनी से ओंकारेश्वर आए थे. यहां वे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए, इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश एवं जिले के किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में किसानों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही आधुनिक खेती में तकनीक का इस्तेमाल और रासायनिक खेती के बजाए प्राकृतिक खेती, डेयरी और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में किसानों को डाइवर्ट करने जैसे मुद्दों पर विचार किया गया. हांलाकि बैठक के बाद रवाना होने से पहले मीडिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे मीडिया से बचते हुए नजर आए.

रोकर नहीं गाकर किसानों की CM Shivraj से गुहार, सुनो मामा शिवराज, सुन लो विनय हमारी

खेती को लाभ का धंधा बनाएगी सरकार: प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा 2022 तक खेती को लाभ का धंधा बनाने विषय पर केंद्रित था. उन्होंने कहा कि इस बैठक में खेती में किसानों को आ रही समस्याएं और बढ़ती लागत को कम करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मिशन स्पष्ट है कि वह खेती को लाभ का धंधा बनाएगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब किसान की सरकार है यह किसानों के हित में फैसले लेती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.