ETV Bharat / state

झाबुआ: निजी कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने नगर परिषद बना रही सड़क

झाबुआ के थांदला शहर के बिना बस्ती वाले एरिया में जमीन के भाव बढ़ाने के लिए नगर परिषद लाखों रुपए का टेंडर जारी कर चुकी है. इस मामले को लेकर कलेक्टर को कई लोगों द्वारा शिकायत की गई है, क्योंकि वहां सड़क बनाने से जमीन के दाम बढ़ेंगे और इसका सीधा लाभ कॉलोनाइजर को होगा.

Thandla Nagar Council
थांदला नगर परिषद
author img

By

Published : October 26, 2020 at 6:21 PM IST

Choose ETV Bharat

झाबुआ। आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के थांदला शहर में स्थानीय निकाय द्वारा सरकारी धन का इस्तेमाल निजी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा. थांदला नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 15 में एक निजी स्कूल के पास की सड़क और केशव उद्यान के पीछे निजी सड़क का निर्माण के लिए नगर परिषद द्वारा 28 लाख 68 हजार के टेंडर जारी किया गया है, जबकि हैरानी की बात यह है कि जिन वार्डों में सड़क निर्माण किया जा रहा वहां एक भी मकान नहीं बना हुआ है.

थांदला नगर परिषद
जिले के थांदला में प्रॉपर्टी का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है और यहां कुछ पूंजीपति लोग बड़ी जमीन लेकर कॉलोनी काट कर उसे महंगे दामों पर बेचते हैं. निजी कॉलोनाइजर को लाभ देने के लिए नगर परिषद थांदला पहले भी इस तरह के कई कारनामे कर चुकी है, लेकिन इस मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर रोहित सिंह ने वार्ड क्रमांक 15 में बनने वाली इन सड़कों के लिए जांच दल गठित किया है.थांदला नगर परिषद में ऐसी कई बस्तियां और वार्ड हैं जहां पर सड़क निर्माण की आवश्यकता है, फिर भी नगर परिषद आखिर क्यों बिना बस्ती वाले और बिना मकान वाले इलाकों में सड़क बना कर निजी लोगों को लाभ पहुंचाने का कृत्य कर रही है, ये समझ से परे है. इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. वहीं नगर परिषद के उपाध्यक्ष इस मामले को लेकर अलग ही तर्क देते नजर आए.