Congress President Election: दिग्विजय सिंह आज भरेंगे नामांकन, पिता के समर्थन में दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह

author img

By

Published : Sep 30, 2022, 6:33 AM IST

Updated : Sep 30, 2022, 9:01 AM IST

Etv Bharat

कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह को समर्थन देने दिल्ली पहुंचे हैं, दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज यानी 30 सितंबर को दिल्ली में AICC अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. खास बात यह है कि अध्यक्ष पद की रेस में दिग्गी सबसे आगे हैं. Congress President Election

गुना/भोपाल। दिग्विजय सिंह को उनके पुत्र जयवर्द्धन सिंह का साथ मिला है, दरअसल जयवर्द्धन सिंह गुना से अपने पिता के पास दिल्ली पहुंच गए हैं. देर रात दिल्ली पहुंचते ही जयवर्द्धन सिंह पिता दिग्विजय के साथ चुनावी रणनीति बनाते हुए दिखाई दिए, इस दौरान जयवर्द्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "दाता के पास दिल्ली में".

Digvijay Singh will file nomination today
दिग्विजय सिंह को समर्थन देने दिल्ली पहुंचे जयवर्द्धन

आज दाखिल करेंगे नामांकन: आज यानी 30 सितंबर को दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, इसी के तहत अपने पिता को चुनाव में समर्थन देने के लिए जयवर्द्धन सिंह भी पूरा जोर लगा रहे हैं. दिग्विजय सिंह के सामने शशि थरूर भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है. (Congress President Election)

दिग्विजय सिंह के राजनीतिक सफर: दिग्विजय सिंह के राजनीतिक सफर की शुरुआत गुना से ही हुई थी, दिग्गी राजा गृहनगर राघोगढ़ में 1969-71 तक नगरपालिका के चेयरमैन रहे. इसके बाद वे 1977-84 तक राघोगढ़ विधानसभा से चुनकर कांग्रेस के विधायक बने. 1984-89 एवं 1991-94 तक सांसद चुने गए, बाद में दिग्विजय सिंह 1993-2003 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. फिलहाल 2014 से लेकर अब तक राज्यसभा सांसद हैं. (Digvijay Singh for Congress President Election)

Congress President Poll: तो क्या...निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे दिग्विजय सिंह, एक्सपर्ट ने निकाला 'संभवत:' का मतलब, दिग्गी का रास्ता साफ

दिग्गी के परिवार का राजनीति से ताल्लुक: मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्द्धन सिंह राघोगढ़ सीट से कांग्रेसी विधायक हैं, (Congress MLA Jaivardhan Singh) वहीं दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चाचौडा सीट से कांग्रेसी विधायक हैं.

Last Updated :Sep 30, 2022, 9:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.