MP Municipal Elections Result: कांग्रेस बड़ी हार की ओर, 3 निकाय पर मिली जीत, BJP का 9 निकायों पर कब्जा

author img

By

Published : Jan 23, 2023, 9:08 AM IST

Updated : Jan 23, 2023, 1:18 PM IST

mp-nagar-nikay-chunav congress-bjp-result

मध्यप्रदेश में सभी 19 निकायों की मतगणना आज सोमवार 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से शुरु हो गई है. धीरे-धीरे रूझान आना शुरु हो गए हैं. ओंकारेश्वर में 15 में से 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा, राघौगढ़ में 13 सीटों पर कांग्रेस आगे. कांग्रेस ने अब तक 3 नगर निकायों पर जीत दर्ज की है तो वहीं BJP ने 9 निकाय जीत कर अपना दमखम दिखाया है.

भोपाल। 19 नगरीय निकायों में होने वाली मतगणना जारी है. 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस का बनेगा इसा फैसला आज हो जाएगा. अब तक 12 निकायों के रिजल्ट घोषित हुए हैं. इसमें कांग्रेस को सिर्फ 3 निकायों पर जीत हासिल हुई है. जबकि BJP ने 9 निकाय पर भगवा ध्वज फहरा जीत दर्ज की है. इस तरह कांग्रेस फिलहाल बुरी तरह से पिछड़ती नजर आ रही है. अभी 7 नगर निकायों के लिए मतगणना जारी है.

इंदौर के पीथमपुर में 31 सीटों में से 17 पर कांग्रेस प्रत्‍याशी विजयी हुए हैं. वहीं सेंधवा में 24 में से 19 भाजपा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है, कांग्रेस के 5 प्रत्याशी ही विजयी हो सके हैं. बड़वानी नगरपालिका में भाजपा के 14 प्रत्याशी जीते, वहीं कांग्रेस के 10 प्रत्याशी विजयी हुए हैं. मनावर में 9 सीटों पर बीजेपी और 6 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है.

गुना के राघौगढ़ में कांग्रेस 13 सीटों पर आगे: गुना जिले की राघौगढ़ नगर पालिका में रूझानों में 13 वार्डो में कांग्रेस और 11 वार्डो में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. धार के सरदारपुर में कांग्रेस और भाजपा के छह पार्षद जीतकर आए हैं. पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के गृहनगर राजपुर में कांग्रेस को करारी हार मिली है. धार के कुक्षी में 15 वार्ड में से 8 पर कांग्रेस आगे चल रही है. अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद के परिणाम घोषित हो गए हैं. 7 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, वहीं कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं, 2 सीटों पर निर्दलीय का कब्जा रहा. खंडवा जिले के ओंकारेश्वर नगर परिषद में कुल 15 सीटों में से 9 सीटें भाजपा ने हासिल की, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई.

बड़वानी का परिणाम

बीजेपी - 14
कांग्रेस - 10

राजपुर का परिणाम

बीजेपी - 11
कांग्रेस - 4

खेतीया का परिणाम

बीजेपी - 10
कांग्रेस - 4
अन्य - 1

पलसूद का परिणाम

बीजेपी - 4
कांग्रेस - 7
अन्य - 4

अंजड का परिणाम
बीजेपी - 11
कांग्रेस - 2
अन्य - 2

पानसेमल का परिणाम
बीजेपी - 11
कांग्रेस - 2
अन्य - 2

सेंधवा का रिजल्ट
बीजेपी - 19
कांग्रेस - 4

राघौगढ़ नगरपालिका चुनाव परिणाम

वार्ड 1 - चंद्रशेखर बुनकर, कांग्रेस

वार्ड 2 - डिम्पल कश्यप भाजपा

वार्ड 3 - रचना श्रीलाल सैनी कांग्रेस

वार्ड 4 - गोपाल पटवा भाजपा

वार्ड 5 - राजेश साहू कांग्रेस

वार्ड 6 - नाजरा बानो कांग्रेस

वार्ड 7 - विजय साहू कांग्रेस

वार्ड 8 - वर्षा गणेश राममाली भाजपा

वार्ड 9 - वर्षा दीपक बुनकर कांग्रेस

वार्ड 10 - विमला बाई सैनी कांग्रेस

वार्ड 11 - गुड्डीबाई अशोक मीना कांग्रेस

वार्ड 12 - महाराज सिंह लोधा कांग्रेस

वार्ड 13 - अंतिमा अंकित शर्मा भाजपा

वार्ड 14 - लक्ष्मीनारायण भाजपा

वार्ड 15 - राजकुमारी ब्रजेश धाकड़ कांग्रेस

वार्ड 16 - मौसम बाई कांग्रेस

वार्ड 17 - महेश बैरागी कांग्रेस

वार्ड 18 - विनोद उपाध्याय कांग्रेस

वार्ड 19 - राममोहन चौकसे भाजपा

वार्ड 20 - बुन्देल सिंह लोधा भाजपा

वार्ड 21 - जमनालाल सहरिया कांग्रेस

वार्ड 22 - श्वेता मनीष अग्रवाल भाजपा

वार्ड 23 - शमीम बानो कांग्रेस

वार्ड 24 - विनोद चंदेल भाजपा

कांग्रेस - 16

भाजपा - 08

कुल सीट - 24

कांग्रेसी उम्मीदवार विजय साहू बन सकते हैं नगरपालिका अध्यक्ष

MP Municipal Elections 2023: 19 निकायों के चुनाव का फैसला आज, 9 बजे से होगी मतगणना

क्यों अहम है यह चुनाव: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले हो रहे इन नगरी निकाय में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंकी है. दोनों की पार्टी के दिग्गजों ने जोर-शोर से प्रचार किया थी. दोनों ही पार्टियों नगरी निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत दिखाना चाहती है. इंदौर संभाग की धार बड़वानी खंडवा जिले की नगर पालिका नगर परिषद शामिल है. इसके अलावा खंडवा और राघोगढ़ की नगरी निकाय भी शामिल है. जहां पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने खूब पसीना बहाया है. पिछले दिनों उनका एक विवादित वीडियो भी वायरल हुआ था. वहीं गुना के राघौगढ़ पर सबकी निगाह टिकी रहेगी.

Last Updated :Jan 23, 2023, 1:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.