Bhopal crime News महिला की कमजोर नब्ज पकड़कर जीजा ने ब्लैकमेल कर किया रेप, आरोपी हिरासत में

author img

By

Published : Sep 17, 2022, 3:07 PM IST

Updated : Sep 17, 2022, 3:59 PM IST

Jija blackmailing woman

राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला से गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रिश्ते के जीजा ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया. आरोपी को पता चल गया था कि महिला किसी युवक से फोन पर बात करती है. यह जानकारी मिलते ही आरोपी देर रात महिला के घर में घुस गया और पति को सारी बात बताने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. Brother in law rape woman, Jija blackmailing woman, Rape news Bhopal, Accused in custody

भोपाल। शुक्रवार सुबह आरोपी दुबारा महिला के घर पहुंचा और ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि वह आगे भी घिनौने कृत्य को अंजाम देगा. महिला ने अपने पति को सारा घटनाक्रम बता दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिश्तेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

छत के कमरे में ले गया महिला को : हनुमानगंज थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय महिला गृहिणी है और उनके साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे महिला के पति के रिश्ते के जीजा ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया. घटना के समय पति दूसरे कमरे में सो रहा था. इस बीच आरोपी पीड़ित महिला को घर के ऊपर छत वाले कमरे में ले गया और घिनौने कृत्य को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी एक बार फिर महिला के घर पहुंचा और कहा कि आज रात को भी दरवाजा खुला रखना. MP Morena Gang Rape दलित छात्राओं से गैंगरेप करने वाले आरोपी भागने की फिराक में थे, दो गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

मोबाइल पर किसी से बात करती थी महिला : आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो पति व दूसरे रिश्तेदारों के सामने बदनाम कर देगा. पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था. उसकी कुनबे के ही एक युवक से मोबाइल पर बात होती थी. उसी बात पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करते हुए दबाव बना रहा था कि वह पति को सारी बात बता दूंगा. Brother in law rape woman, Jija blackmailing woman, Rape news Bhopal

Last Updated :Sep 17, 2022, 3:59 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.