Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन खत्म, कल ओंकारेश्वर में पूजा करेंगे राहुल और प्रियंका

author img

By

Published : Nov 24, 2022, 6:22 AM IST

Updated : Nov 24, 2022, 7:14 PM IST

Bharat Jodo Yatra in MP Live Update second day

19:12 November 24

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन खत्म

  • भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन खत्म
  • खंडवा के छेगांवमाखन में यात्रा का पड़ाव
  • कल ओंकारेश्वर में पूजा करेंगे राहुल और प्रियंका

16:35 November 24

भारत जोड़ो यात्रा-कार्यक्रम में बदलाव

  • भारत जोड़ो यात्रा-कार्यक्रम में बदलाव.
  • उज्जैन में 30 को नहीं 29 नवंबर को होगी जनसभा.
  • पहले 30 नवंबर की तारीख तय थी.
  • 26 नवंबर को मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा में होंगे शामिल.

15:24 November 24

आदिवासियों के बीच राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra in MP Live Update second day
टंट्या मामा को नमन करते राहुल
  • आदिवासियों के बीच राहुल गांधी
  • टंट्या मामा की जन्मस्थली पहुंचे राहुल
  • आमसभा को संबोधित कर रहे हैं राहुल

07:03 November 24

खंडवा पहुंची राहुल गांधी की यात्रा

खंडवा पहुंची राहुल गांधी की यात्रा
  • खंडवा पहुंची राहुल गांधी की यात्रा,
  • साथ में हैं प्रियंका गांधी वाड्रा
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद
  • आज 23 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी

06:08 November 24

यात्रा का रात्रि पड़ाव खरगोन जिले के ग्राम खैरदा में होगा.

Bharat Jodo Yatra
MP में यात्रा का दूसरा दिन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज दूसरा दिन है. यात्रा आज खंडवा में प्रवेश करेगी. इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में रनवे होटल से सुबह करीब 6:15 पर राहुल गांधी खंडवा में प्रवेश कर रहे हैं.

दूसरे दिन का कार्यक्रम: इसके बाद डूल्हार फाटा और कुमठी गांव के बीच पेट्राेप पंप के पास यात्रा का पड़ाव है. यहां चाय, नाश्ता और भोजन तक की व्यवस्था की गई है यहां से राहुल गांधी पंधाना स्थित जननायक टंट्या मामा की बड़ौदा अहिर जाएंगे. यहां उनके स्मारक और प्रतिमा को प्रणाम करेंगे. पड़ाव से यात्रा शुरू होकर गुरुद्वारा साहिब से होते हुए छैगांवमाखन पहुंचेगी. यहां राहुल गांधी आमसभा को संबोधित करेगें. यात्रा का रात्रि पड़ाव खरगोन जिले के ग्राम खैरदा में होगा.

500 आदिवासियों की टीम कर कर रही है स्वागत: गुरुद्वारा साहिब के पास खरगोन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीलदार पटेल की ओर से 500 आदिवासियों की टीम के साथ आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है. छैगांवमाखन में राहुल गांधी आमजन को संबोधित करेंगे राहुल गांधी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं. इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. यात्रा के समन्वयक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश सिंह सिसौदिया ने बताया कि यात्रा को लेकर लगभग सभी तरह की तैयारियां पूरी हैं.

Last Updated :Nov 24, 2022, 7:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.