अलीराजपुर दौरे पर वीडी शर्मा, बोले- भारतीय जनता पार्टी और गुटबाजी का कोई मेल नहीं

author img

By

Published : Aug 17, 2021, 7:40 PM IST

No match between Bharatiya Janata Party and factionalism

मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आज एक दिवसीय अलीराजपुर दौरे पर हैं, उन्होंने चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जीत का दावा किया, वहीं गुटबाजी के सवाल पर कहा कि भाजपा और गुटबाजी का कोई मेल नहीं है.

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज अलीराजपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर है, वीडी शर्मा का यह दौरा जिले की जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है, भाजपा अध्यक्ष ने अलीराजपुर जिला कार्यालय पर बंद कमरे में पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा कर उपचुनाव के समय पार्टी को एक जुट रहने के निर्देश दिए। वीडी शर्मा की पदाधिकारियों के साथ यह बैठक करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली.

भारतीय जनता पार्टी और गुटबाजी का कोई मेल नहीं

'भाजपा को चुनाव में मिलेगी प्रचंड जीत'

मीडिया से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने संगठनात्मक दृष्टि से इस दौरे को जोड़ते ही कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत, और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज में यहां आया हूं, साथ ही उपचुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी जोबट उपचुनाव में इतिहास बनाने जा रही है, बड़े प्रचंड मतों से भाजपा इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज करेगी.

MP Flood: एमपी में बाढ़ से हाल बेहाल, वीडी शर्मा और कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील, सेना भी जुटी

'भाजपा में नहीं होती गुटबाजी'

पार्टी में आंतरिक गुटबाज़ी के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा में गुटबाज़ी जैसी कोई बात नहीं होती, हर कार्यकर्ता अपनी बात रखता है, उसे अधिकार भी है, लेकिन चुनाव के वक़्त पार्टी एक जुट हो कर काम करती है, उपचुनाव में जयस संगठन की उम्मीदवारी पर वीडी शर्मा ने तीखे अंदाज में कहा कि ऐसे संगठन पहले भी रहे है, ये सब कांग्रेस से लिंक है, लेकिन इन संगठनों से भाजपा को कोई असर नहीं पड़ता, कांग्रेस इस तरह की राजनीती करती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.