Aaj Ka Panchang 3 October: नवरात्रि के अष्टमी पर माता महागौरी की करें पूजा, जानें आज की शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Oct 3, 2022, 5:41 AM IST

Aaj Ka Panchang 3 October

Aaj Ka Panchang 3 October हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 3 October: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat

3 अक्टूबर 2022: सोमवार अश्वनी शुक्ल पक्ष सूर्योदय अष्टमी तिथि शाम 04:37 तक उसके उपरांत नवमी तिथि.
नवरात्रि का आठवे दिन माता के महागौरी स्वरूप मे पूजा की जाती है. इस दिन माता को नारियल का भोग लगाया जाता है. इससे संतान संबंधित सभी परेशानी से छुटकारा मिलता है.

नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात 12:25 तक उसके उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र.
राशि: धनु राशि कल मंगलवार की प्रातः 06:02 तक उसके उपरांत मकर राशि.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
अमृत: प्रातः 06:11 से 07:40 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 09:09 से 10:39 प्रातः तक.
चर सामान्य: दोपहर 01:37 से 03:06 दोपहर तक.
लाभ: दोपहर 03:06 से 04:36 शाम तक.
अमृत: शाम 04:36 से 06:05 शाम तक.

Navratri Special : साबूदाना खिचड़ी से नवरात्रि व्रत में अपनी एनर्जी को रखें बरकरार

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
चर सामान्य: शाम 06:05 से 07:36 रात तक.
लाभ: रात 10:37 से 12:08 रात तक.
शुभ: रात 01:39 से 03:10 रात तक.
अमृत: रात 03:10 से 04:40 रात तक.
चर सामान्य: रात 04:40 से 06:11 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत मुहूर्त: दिन के 11:44 से 12:32 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 3, 4, 5, 6.

राहुकाल: प्रातः 07:40 से 09:09 प्रातः तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पूर्व दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से दूध पीकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.