कांग्रेस का हिंदुत्व कार्ड! माथे पर लाल तिलक, शरीर पर भगवा वस्त्र, घर-घर जाकर हाथ जोड़कर वोट मांग रही हैं साध्वी रामसिया भारती
Updated: Nov 11, 2023, 9:41 PM |
Published: Nov 11, 2023, 9:31 PM
Published: Nov 11, 2023, 9:31 PM
Follow Us 

Sadhavi Ramsiya Bharti: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को उनके ही गढ़ में चुनौती दी है. कांग्रेस ने छतरपुर की बड़ा मलहरा सीट से साध्वी रामसिया भारती को टिकट दिया है. रामसिया भारती का मुकाबला, उमा भारती के खास आदमी माने जाने वाले प्रद्युम्न लोधी से होगा. रामसिया भारती चुनाव प्रचार के लिए उतर चुकी हैं, उनके प्रचार में हिंदुत्व की झलक साफ नजर आती है. रामसिया की एंट्री से चुनावी बिसात काफी कुछ बदल चुकी है. देखना ये है कि वोटर क्या फैसला करता है. तस्वीरों में देखिये साध्वी रामसिया भारती की झलकियां...

1/ 13
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गढ़ बड़ा मलहरा में चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है. भाजपा के प्रद्युम्न सिंह लोधी के सामने कांग्रेस ने साध्वी रामसिया भारती पर दांव लगाया है. एक साध्वी को टिकट देकर कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेला है. साध्वी रामसिया भारती को चुनावी मैदान में उतारकर कांग्रेस ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि कांग्रेस भी हिंदुत्व की पार्टी है. रामसिया टीकमगढ़ जिले के अतरार गांव में जन्मी थीं. बता दें कि प्रद्युम्न सिंह लोधी, उमा भारती के समर्थक माने जाते हैं. बड़ा मलहरा विधानसभा सीट पर लोधी मतदाता निर्णायक भूमिका में होते हैं. ऐसे में साध्वी रामसिया भारती के लिए राह आसान तो नहीं है, लेकिन वह जनता को अपने पक्ष में करने का भरपूर प्रयास कर रही हैं. ऐसा माना जा रहा है कि साध्वी रामसिया का असल मुकाबला प्रद्युम्न सिंह लोधी से नहीं बल्कि उमा भारती से है. दोनों में काफी समानताएं हैं, उमा भारती और साध्वी रामसिया लोधी समाज से ताल्लुक रखती हैं. दोनों ही टीकमगढ़ जिले से आती हैं और दोनों ही बचपन से संन्यासी बन गई थीं. दोनों का पहनावा भी एक जैसा ही है.
Loading...
Loading...
Loading...