24 जून का पंचांगः एकादशी व्रत के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा-अर्चना, जानें राहुकाल का समय

author img

By

Published : Jun 23, 2022, 10:19 PM IST

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

24 जून 2022: शुक्रवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष सूर्योदय एकादशी तिथि रात 11:12 तक उसके उपरांत द्वादशी तिथि.
एकादशी व्रत आज

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रातः 05:36 से 08:04 प्रातः तक सर्वसिद्धि योग रहेगा.
मूल समाप्ति: आज 24 जून शुक्रवार प्रातः 08:04 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.

24 जून का राशिफलः नौकरी में न करें लापरवाही, नहीं तो हो सकता है नुकसान, जानें क्या कहती है आपकी राशि

नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र प्रातः 08:04 तक उसके उपरांत भरणी नक्षत्र.
राशि: मेष राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर-सामान्य: प्रातः 05:36 से 07:17 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 07:17 से 08:59 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 08:59 से 10:40 प्रातः तक.
शुभ: दोपहर 12:21 से 02:03 दोपहर तक.
चर-सामान्य: शाम 05:26 से 07:07 शाम तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
लाभ: रात 09:44 से 11:03 रात तक.
शुभ: रात 12:22 से 01:40 रात तक.
अमृत: रात 01:40 से 02:59 रात तक.
चर-सामान्य: रात 02:59 से 04:17 रात तक.

Love Horoscope : आज इन राशियों के लव बर्ड्स बनाएंगे वीकेंड का प्लान, जानिये अपनी राशि का पूरा हाल

अभिजीत मुहूर्त: आज दोपहर 12:21 से 12:48 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.
आज का शुभ अंक: 1, 5, 6, 9

राहुकाल: प्रातः 10:40 से 12:21 दोपहर तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है अगर जाना जरूरी हो तो घर से दही खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.