Aaj Ka Panchang 28 September: नवरात्रि का तीसरा दिन, माता चंद्रघंटा का करें पूजा, जानें आज की शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Sep 28, 2022, 6:56 AM IST

Aaj Ka Panchang 28 September

Aaj Ka Panchang 28 September हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 28 September: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग-तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आइये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat

28 सितंबर 2022: बुधवार अश्विन शुक्ल पक्ष सूर्योदय तृतीया तिथि रात 01:27 तक उसके उपरांत चतुर्थी तिथि.

नवरात्रि का तीसरा दिन माता के चंद्रघंटा रूप में पूजा की जाती है. इस दिन मां को दूध का या दूध से बनी मिष्ठान का भोग लगाया जाता है. इससे दुखों से मुक्ति मिलती है आनंद की प्राप्ति होती है.
नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र प्रातः 06:14 तक उसके उपरांत स्वाति नक्षत्र कल की प्रातः 05:52 तक उसके उपरांत विशाखा नक्षत्र.
राशि: तुला राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
लाभ: प्रातः 06:09 से 07:39 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 07:39 से 09:09 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 10:39 से 12:09 दोपहर तक.
चर सामान्य: दोपहर 03:10 से 04:40 शाम तक.
लाभ: शाम 04:40 से 06:10 शाम तक.

Navratri 2022: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में दूसरे दिन लगाएं ये भोग, जानें देवी का प्रिय रंग, मंत्र और पूजा विधि

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात
शुभ: रात 07:40 से 09:10 रात तक.
अमृत: रात 09:10 से 10:40 रात तक.
चर सामान्य: रात 10:40 से 12:10 रात तक.
लाभ: रात 03:10 से 04:40 रात तक.

अभिजीत मुहूर्त: नहीं है.
आज का शुभ अंक: 4, 6, 7, 8.

राहुकाल: दोपहर 12:09 से 01:39 दोपहर तक. इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से सौंफ खाकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.