Aaj Ka Panchang 27 September: नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रम्हचारिणी का करें पूजा, जानें आज की शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Sep 27, 2022, 6:55 AM IST

Aaj Ka Panchang 27 September

Aaj Ka Panchang 27 September हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 27 September: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग-तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आइये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat

27 सितंबर 2022: मंगलवार अश्विन शुक्ल पक्ष सूर्योदय द्वितीया तिथि रात 02:28 तक उसके उपरांत तृतीया तिथि.
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रम्हचारिणी के रूप में माता की पूजा की जाती है. इस दिन मां को शक्कर का भोग लगाया जाता है. ऐसा करने से आयु में वृद्धि होती है.

द्विपुष्कर योग आज प्रातः 06:16 से 02:28 रात तक द्विपुष्कर योग रहेगा.
नक्षत्र: हस्त नक्षत्र प्रातः 06:16 तक उसके उपरांत चित्रा नक्षत्र.
राशि: कन्या राशि शाम 06:18 तक उसके उपरांत तुला राशि.

दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चार सामान्य: प्रातः 09:00 से 10:40 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 10:40 से 12:10 दोपहर तक.
अमृत: दोपहर 12:10 से 01:40 दोपहर तक.

Shardiya Navratri 2022: माता विंध्‍यवासिनी का पावन धाम सलकनपुर, जहां जलती है अखंड ज्योति

रात्रि शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ: रात 07:40 से 09:10 रात तक.
शुभ: रात 10:40 से 12:10 रात तक.
अमृत: रात 12:10 से 01:40 रात तक.
चर सामान्य: रात 01:40 से 03:10 रात तक.

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 11:46 से 12:34 दोपहर तक.
आज का शुभांक: 2, 4, 7, 8

राहुकाल: दोपहर 03:10 से 04:40 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से शहद खाकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.