Ujjain Mahakaleshwar Temple: आज बाबा महाकाल ने मस्तक पर धारण किया त्रिपुण्ड, करिए LIVE दर्शन

author img

By

Published : Sep 20, 2022, 8:25 AM IST

Etv Bharat

आज मंगलवार को उज्जैन में भगवान महाकाल को भांग, अबीर और चन्दन से श्रृंगार कर राजा के रूप में तैयार किया गया. श्रृंगार इतना अदभुत था कि श्रद्धालु आनंदित हो गए. भगवान महाकाल ने मस्तक पर चांदी का त्रिपुण्ड, कानों में चांदी के नागदेवता धारण किए, भगवान को फूलों से सजाया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. Ujjain Mahakaleshwar Temple

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 2:30 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडा, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया, इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडा, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. यह देख भक्त भी शिवमय नजर आए.

Baba Mahakal makeup on 20 September 2022
बाबा महाकाल की भस्म आरती

इन 15 तस्वीरों में देखिए महाकाल मंदिर कॉरिडोर की भव्यता की झलक, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ श्रृंगार: पंडा, पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल को आज राजा के रूप में श्रृंगार किया गया, श्रृंगार इतना अदभुत था कि श्रद्धालुओं को आनंदमय हो गए. भगवान महाकाल को मस्तक पर चांदी का त्रिपुण्ड, कानों में चांदी के नागदेवता के कुंडल धारण कराए गए. भगवान को फूलों से सजाया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाए गए, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. Ujjain Mahakaleshwar Temple

Ujjain Mahakaleshwar Temple
नंदी महाराज के दर्शन
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.