Priyanka Gandhi in MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को MP में प्रियंका का सहारा, उज्जैन में करेंगी ये काम

author img

By

Published : Sep 27, 2022, 6:03 PM IST

Updated : Sep 27, 2022, 7:57 PM IST

Priyanka Gandhi in MP

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रियंका गांधी भी उज्जैन में उन्हें ज्वाइन करेंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश आने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है. कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के मुताबिक प्रियंका गांधी का प्रोग्राम फाइनल किया जा रहा है. Priyanka Gandhi in MP , congress general secretory Priyanka Gandhi, Bharath jodo yatra. rahul gandhi

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर के अंत तक मध्यप्रदेश में होगी. इस दौरान वे एमपी में 16 दिन बिताएंगे. उनके कार्यक्रमों में बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही नर्मदा स्नान करना भी शामिल है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रियंका गांधी भी उज्जैन में उन्हें ज्वाइन करेंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश आने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है. कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के मुताबिक प्रियंका गांधी का प्रोग्राम फाइनल किया जा रहा है. इससे पहले वे अपने लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान के दौरान चित्रकूट पहुंची थी.

Priyanka Gandhi in MP
एमपी आएंगी प्रियंका

उज्जैन में भारत जोड़ो ज्वाइन करेंगी प्रियंका: कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र में बुरहानपुर से 24-25 नवंबर को प्रवेश करेगी. इस दौरान उनके तय कार्यक्रमों में उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा अर्चना और एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. माना जा रहा है कि वे भी बाबा महाकाल के दर्शन पूजा कर आशीर्वाद लेंगी.

हर विधानसभा में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा: भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश कॉर्डिनेटर और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि राहुल की यात्रा में शामिल होने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से उप यात्राएं निकाली जाएंगी. इसके लिए जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं. इन यात्राओं में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी भी शामिल होंगे. खंड़वा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा से निकलने वाली ये सभी उपयात्राएं भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगी.

Priyanka Gandhi in MP
एमपी आएंगी प्रियंका

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान, प्रियंका गांधी का महिलाओं से संवाद, कामतानाथ मंदिर की लगाई परिक्रमा

उज्जैन होगा बड़ा कार्यक्रम और आमसभा: पीसी शर्मा के मुताबिक मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से निकलने वाली उपयात्राएं उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी. जिसमें इंदौर, भोपाल, नीमच, मंदसोर से निकलने वाली यात्राएं भी होंगी. कार्यक्रम के मुताबिक उज्जैन में राहुल गांधी की आमसभा और भारत जोड़ो यात्रा के तहत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पीसी शर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो से जुड़ने वाली ये उपयात्राएं 35 दिन में 6021 KM की यात्रा करेंगी. कांग्रेस के प्लान के मुताबिक ये उपयात्राएं प्रदेश के सभी 52 जिलों और 230 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी.

Last Updated :Sep 27, 2022, 7:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.