कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश में दखल कमलनाथ को पसंद नहीं? चले गये केदारनाथ की यात्रा पर

author img

By

Published : Oct 29, 2021, 2:22 PM IST

Updated : Oct 29, 2021, 2:40 PM IST

Congress general secretary Priyanka Gandhi to visit Datia Pitambara Devi temple

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दतिया आई हैं, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ केदारनाथ धाम चले गये.

ललितपुर/दतिया/रुद्रप्रयाग। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अचानक दतिया पहुंचीं. प्रियंका गांधी यूपी के ललितपुर का दौरा खत्म करके दतिया आई हैं. दतिया में प्रियंका ने पीताम्बरा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की.

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर हमलावर हो रही हैं. इसी सिलसिले में आज वह ललितपुर जनपद के दौरे पर थीं. उन्होंने 4 मृतक किसानों के परिवारों से मुलाकात की. मृतक किसान कृषि उर्वरक खरीदने के लिए लाइनों में इंतज़ार कर रहे थे तब इनकी कथित तौर पर गिरने के बाद मृत्यु हो गई थी.

  • The govt has failed, it has completely ignored farmers. This is not an issue of these 4 farmers alone, this is an issue of the entire Bundelkhand: Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra pic.twitter.com/lekNKVFLKA

    — ANI UP (@ANINewsUP) October 29, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रियंका गांधी अचानक मध्यप्रदेश पहुंचीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अचानक दतिया पहुंचने के लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं. क्या यूपी के साथ-साथ प्रियंका मध्यप्रदेश के 2023 के चुनाव में भी दखल रखेंगी और मध्य प्रदेश की सक्रिय राजनीति में नज़र आयेंगी. आम तौर देखा गया है कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी और कमलनाथ ही नज़र आते हैं.

प्रियंका गांधी दतिया के पीताम्बरा देवी मंदिर में, तो कमलनाथ केदारनाथ धाम पहुंचे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Former Madhya Pradesh Chief Minister and PCC Chief Kamal Nath) शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ से देश और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. कमलनाथ ने खुद अपने ट्विटर हेंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा कि 'बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन व पूजा-अर्चना कर देशवासियों-प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि, कल्याण और प्रगति की कामना की.

  • कमलनाथ जी बाबा केदारनाथ के दरबार में-

    कमलनाथ जी ने आज उत्तराखंड राज्य के अन्तर्गत हिमालय पर्वत स्थित केदारनाथ धाम जाकर दर्शन-पूजन एवं अभिषेक किया और प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की।

    ।।ॐ नम: शिवाय, ॐ शिवाय नम:।। pic.twitter.com/tdEJz621UR

    — MP Congress (@INCMP) October 29, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • कमलनाथ जी केदारनाथ धाम में -

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने आज बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन कर प्रदेश वासियों की ख़ुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

    “जय बाबा केदारनाथ” pic.twitter.com/ljZIjiNaKW

    — MP Congress (@INCMP) October 29, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

अब जबकि प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आई हैं तो पीसीसी चीफ कमलनाथ केदारनाथ धाम चले गये. इसको लेकर भी सियासी गलियारे में कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश में दखल कमलनाथ को पसंद नहीं.

Last Updated :Oct 29, 2021, 2:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.