अगले एक दो दिनों में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

author img

By

Published : Jun 24, 2022, 8:11 AM IST

अगले एक दो दिनों में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

नई दिल्ली : दिल्ली में गुरुवार की सुबह तेज धूप खिली और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि गुरुवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 68 प्रतिशत रही.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे इलाकों पर बना हुआ है जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा झारखंड और ओडिशा पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है. एक और ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक फैली हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में और मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हुई.

पढ़ें: असम बाढ़ : सात और लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने सिलचर शहर का हवाई सर्वेक्षण किया

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है. बाकी पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों सहित उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक शुष्क रहेगा. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंतरिक महाराष्ट्र, झारखंड, असम, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई. उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं शुरू हो गई हैं जिससे तापमान में वृद्धि हुई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.