MP में प्रियंका गांधी करेंगी भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, भाई राहुल के साथ यात्रा में होंगी शामिल

author img

By

Published : Nov 21, 2022, 10:21 PM IST

priyanka gandhi start bharat jodo yatra in mp

मध्यप्रदेश में दो दिन बाद भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत होगी. कहा जा रहा है कि एमपी में भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी की भी एंट्री हो सकती है. भाई राहुल का यात्रा में साथ देने प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश आएंगी और यात्रा में शामिल होंगी. प्रियंका गांधी बुरहानपुर पहुंच सकती हैं. वे हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त थी. वहीं गुजरात चुनाव में भी सभाएं करने पहुंची थी.

भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी की भी एंट्री होगी. प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलेंगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी बुरहानपुर पहुंच सकती हैं. वे पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगी. राहुल गांधी अभी तक 3570 किलोमीटर की करीब आधी दूरी तय कर चुके हैं. यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल होंगी. अभी तक प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त थीं, इसलिए यात्रा में शामिल नहीं हो सकी.

एमपी में राहुल-प्रियंका की जोड़ी करेगी यात्रा का आगाज: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से 23 नवंबर से शुरू होने जा रही है. यात्रा के एक दिन पहले राहुल गांधी गुजरात दौरे पर जाएंगे. 23 नवंबर को राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एंट्री करेगी. यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी. यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रही हैं. अभी तक प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में व्यस्त चल रही थीं. यही वजह है कि करीब आधी दूरी तय हो चुकी राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका शामिल नहीं हो सकी. कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रियंका गांधी के यात्रा से जुडने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस बुरहानपुर से यात्रा का जबरदस्त आगाज करने की तैयारी कर रही है. बुरहानपुर में एक बड़ी सभा भी होगी. इसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी राहुल गांधी की यात्रा में 2 से 3 दिनों तक चलेंगी. इसके बाद वे परिवार के साथ उज्जैन पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगी और बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी.

Priyanka Gandhi in MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को MP में प्रियंका का सहारा, उज्जैन में करेंगी ये काम

उज्जैन में बड़ी सभा की तैयारी: कांग्रेस बुरहानपुर के बाद उज्जैन में बड़ी सभा की तैयारियों में जुटी है. बुरहानपुर से राहुल गांधी खंडवा, खरगोन होते हुए 26 नवंबर को महू पहुंचेंगे. यहां राहुल गांधी बाबा अम्बेडकर की जन्म स्थली पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित करेंगे. 27 नवंबर की शाम राहुल गांधी इंदौर पहुंचेगे. 1 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंचेगी. जहां वे बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे. बताया जा रहा है प्रियंका गांधी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगी. उज्जैन में एक ऐतिहासिक सभा करने की कांग्रेस तैयारी कर रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.