36वें राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी झारखंड पूरी तरह तैयार, 42 सदस्यीय महिला और पुरुष खिलाड़ी राजकोट रवाना

author img

By

Published : Sep 27, 2022, 3:59 PM IST

Etv Bharat

गुजरात के राजकोट में 29 से 12 अक्टूबर कर 36वां राष्ट्रीय खेल 2022 (36th National Games 2022) आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने झारखंड के खिलाड़ी रवाना हो गए (Jharkhand Hockey team leaves for Rajkot). इनमें झारखंड हॉकी के 42 सदस्यीय टीम भी शामिल है.

सिमडेगा: 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात में 36वां राष्ट्रीय खेल 2022 आयोजित किया जा रहा है (36th National Games 2022). इसमें झारखंड से कुल 17 टीमों के 265 एथलीट और ऑफिशियल भाग ले रहे हैं. हॉकी झारखंड की महिला और पुरुष टीम इसमें हिस्सा लेंगे. 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में हिस्सा लेने के लिए झारखंड हॉकी के 36 खिलाड़ी और 6 ऑफिशियल गुजरात के लिए रवाना हो गए (Jharkhand Hockey team leaves for Rajkot).

ये भी पढ़ें: 36 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के खिलाड़ी निभाएंगे रेफरी की भूमिका, गुजरात रवाना

मंगलवार को झारखंड की 42 सदस्यीय महिला और पुरुष हॉकी टीम 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में भाग लेने के लिए गुजरात के राजकोट रवाना हुई. झारखंड महिला हॉकी टीम में सोनल मिंज, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, काजल बड़ा, सिमता मिंज, सुभासी हेमरोम, प्रमिला सोरेंग, रोपनी कुमारी, दिप्ती कुल्लू, अलबेला रानी टोप्पो, अंजली बिंझिया, रजनी केरकेट्टा, बालो होरो, बिनिमा धान शामिल हैं. वहीं, कोच बिगन सोय, तारिणी कुमारी हैं. जबकि टीम की मैनेजर मनोज कोनबेगी हैं.

झारखंड पुरुष हॉकी टीम में अमन दीपक तिग्गा, विजय खेस, अल्बर्ट डुंगडुंग, सुसारण पूर्ति, नोएल टोपनो, जेन सोरेंग, अनुरोध भेंगरा, रोहित बेसरा, लव लाइट कुजूर, असीम तिर्की, बिरसा ओड़िया, डेनिस केरकेट्टा, नवीन केरकेट्टा, दीपक सोरेंग, सेम मुंडा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, अभिषेक कुमार साहू शामिल हैं. इस टीम के कोच की जिम्मेदारी एलेक्सियूस लकड़ा के पास है जबकि फिजियो के तौर पर लव कुमार हैं. टीम के मैनेजर मनोज प्रधान हैं.

राजकोट के लिए हॉकी टीम रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. इससे पहले कल शाम को हॉकी झारखंड के कार्यालय में हॉकी झारखंड के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशिकांत प्रसाद, सीईओ रजनीस कुमार, महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सविव बिगन सोय, तारिणी कुमारी, जिला खेलकूद विभाग रांची के मुकेश कुमार, सहित खेल विभाग, JOA और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल किट देते हुए जीत की शुभकामनाएं दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.