दिवंगत पूर्व विधायक साधु चरण महतो के परिजनों से मिले अर्जुन मुंडा, कहा- उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

author img

By

Published : Nov 25, 2021, 4:29 PM IST

Arjun Munda met relatives of late former MLA Sadhu Charan Mahto

23 नवंबर को पूर्व भाजपा विधायक साधु चरण महतो का निधन हो गया था. सीएम हेमंत समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया. गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा साधु चरण महतो के आदित्यपुर श्रीडूंगरी स्थित पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

सरायकेला: ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधु चरण महतो का 23 नवंबर को निधन हो गया. उनके निधन पर सीएम समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त की थी. केंद्र सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है. गुरुवार को अर्जुन मुंडा साधु चरण महतो के आदित्यपुर श्रीडूंगरी स्थित पैतृक आवास पहुंचे. उन्होंने साधु महतो के निधन को व्यक्तिगत क्षति भी बताया.


इसे भी पढे़ं: भाजपा के पूर्व विधायक साधु चरण महतो का निधन, सीएम हेमंत समेत कई नेताओं ने जताया शोक

गुरुवार को साधु चरण महतो के परिजनों से मिलने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पहुंचे. उन्होंने उनकी पत्नी सारथी महतो से मिलकर सांत्वना दी. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने बताया कि साधु चरण महतो लंबे समय से कोलकाता में इलाजरत थे. लेकिन किडनी बीमारी से ग्रसित होने के कारण उनका निधन हो गया. साधु महतो के निधन से न सर्फ पार्टी, बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है.

साधु चरण महतो के परिजनों से मिले अर्जुन मुंडा

कई नेताओं ने भी दी साधु महतो के परिजनों को सांत्वना

अर्जुन मुंडा ने कहा कि साधु महतो हमेशा जनता से जुड़े रहते थे और पार्टी का काम भी प्राथमिकता के आधार पर करते थे. उनके निधन की भरपाई निकट भविष्य में करना मुश्किल है. गम में डूबे परिवार को सांत्वना देने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, स्थानीय वार्ड पार्षद अभिजीत महतो समेत भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में अर्जुन मुंडा के साथ पहुंचे थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.