झारखंड में बढ़ी कनकनी, डालटनगंज रहा सबसे ठंडा तो चाईबासा सबसे गर्म

author img

By

Published : Nov 19, 2022, 7:47 PM IST

West wind increased cold in Jharkhand

झारखंड में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा (West wind increased cold in Jharkhand) दी है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य में पिछले दो दिनों से पछुआ हवा चल रही है. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

रांचीः झारखंड में ठंडी पछुआ हवा की वजह से पिछले दो दिनों में तापमान नीचे गिरा (West wind increased cold in Jharkhand) है. इससे लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुसार पिछले 24 घंटे में डालटनगंज सबसे ठंडा रहा है, जहां तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पश्चिम सिंहभूम का चाईबासा सबसे गर्म रहा है. यहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

यह भी पढ़ेंः अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, जानें इस हफ्ते रांची में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 कम 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बता दें कि राज्य में पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर से हवा चल रही है. इससे राज्य में तापमान नीचे गिर रहा है, जिससे ठंड बढ़ी है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 नवंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले पांच दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किए जाने की संभावना है. वहीं, सुबह में कोहरा छाया रहेगा, जो दिन चढ़ते साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि पलामू और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में अधिक ठंड महसूस किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तापमान में उतार चढ़ाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पर सकता है. इससे बचाव की जरूरत है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.