विनोद सिंह चुने गए उत्कृष्ठ विधायक, बैठक के बाद हुई घोषणा

author img

By

Published : Nov 15, 2022, 8:45 PM IST

Updated : Nov 15, 2022, 10:16 PM IST

Vinod Singh elected best MLA in Ranchi

विधानसभा उत्कृष्ट चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट विधायक की घोषणा की गई. विनोद सिंह उत्कृष्ठ विधायक चुने गए हैं (Vinod Singh elected best MLA in Ranchi).

रांची: विधानसभा उत्कृष्ट चयन समिति की ओर से उत्कृष्ट विधायक के नाम की घोषणा हो गई है. इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी सहित विधानसभा कर्मियों के साथ बैठक हुई. बैठक में विनोद सिंह उत्कृष्ट विधायक चुने गए (Vinod Singh elected best MLA in Ranchi).

ये भी पढ़ें: झारखंड का सियासी पारा फिर चढ़ा, बुधवार को दिनभर चलेगा बैठकों का दौर

22 नवंबर को दिया जाएगा सम्मान: विधानसभा चयन समिति के द्वारा भाकपा माले पार्टी के विधायक विनोद सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला. इसके अलावा 5 विधानसभा कर्मियों को उत्कृष्ट विधानसभा कर्मचारी अवार्ड से सम्मनित करने की घोषणा की गई. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने बताया कि उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि बगोदर विधानसभा से विधायक विनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जाएगा. 22 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष उत्कृष्ट विधायक विनोद सिंह को सम्मानित करेंगे.

रविंद्र नाथ महतो, विधानसभा स्पीकर
Last Updated :Nov 15, 2022, 10:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.