LIVE UPDATES: झारखंड विधानसभा की 22वीं वर्षगांठ, राज्यपाल ने किया समारोह का शुभारंभ

author img

By

Published : Nov 22, 2022, 11:18 AM IST

Updated : Nov 22, 2022, 2:34 PM IST

jharkhand assembly foundation day celebration

13:25 November 22

उद्घाटन समारोह संपन्न

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के पहले चरण का कार्यक्रम संपन्न.

13:13 November 22

राज्यपाल कर रहे संबोधित

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को राज्यपाल रमेश बैस कर रहे हैं संबोधित

13:01 November 22

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं संबोधित

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने किया संबोधित. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं संबोधित. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग बस हादसा के शिकार सात लोगों के परिजनों को तीन तीन लाख की सहायता राशि प्रदान की है.

12:59 November 22

उत्कृष्ट विधायक ने सम्मान राशि किया दान

पूर्व स्पीकर और बीजेपी विधायक सी पी सिंह हैं कार्यक्रम में मौजूद, आजसू से विधायक लंबोदर महतो हैं कार्यक्रम में मौजूद. उत्कृष्ट विधायक बने विनोद सिंह ने की घोषणा, सम्मान राशि बगोदर विधानसभा क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में किताब खरीदने के लिए प्रदान की जायेगी.

12:37 November 22

उत्कृष्ट विधायक विनोद सिंह कर रहे संबोधित

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अभी शामिल हुए सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को उत्कृष्ट विधायक विनोद सिंह कर रहे हैं संबोधित.

12:19 November 22

खिलाड़ियों का सम्मान

झारखंड के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. लॉन बॉल खिलाड़ी रुपा रानी तिर्की, फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव, फुटबॉल खिलाड़ी पूर्णिमा कुमारी, फुटबॉल खिलाड़ी अंजली मुंडा, फुटबॉल खिलाड़ी अनिता कुमारी को सम्मानित किया गया. दसवीं और बारहवीं परीक्षा 2022 के टॉपर को भी किया गया सम्मानित

12:01 November 22

विधानसभा कर्मचारी सम्मानित

झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कर्मी सम्मान से किया गया सम्मानित. धनेश्वर राणा, संयुक्त सचिव झा.विधानसभा, अमित कुमार दास, निजी सहायक, झा. विधानसभा, मो.अनवारुल हक अंसारी, वरीय सचिवालय सहायक, झा. विधानसभा, हेमंत कुमार चौरसिया, चालक, झा.विधानसभा, अजीत कुमार नारायण, अनुसेवक, झा.विधानसभा को किया गया सम्मानित, शॉल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि देकर सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो और संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने सम्मानित किया.

11:50 November 22

अतिथियों का सम्मान

राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

11:48 November 22

विधायक विनोद सिंह सम्मानित

झारखंड विधानसभा के 22 वां स्थापना दिवस समारोह में माले विधायक विनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किया गया. राज्यपाल रमेश बैस ने मोमेंटो, शॉल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि देकर किया सम्मानित.

11:48 November 22

समारोह में नहीं पहुंचे विधायक नलिन सोरेन

विधानसभा स्थापना दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन और विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण. कार्यक्रम में ज्यादातर विधायक नहीं हैं मौजूद.

11:33 November 22

झारखंड विधानसभा के 22 वां स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत

झारखंड विधानसभा के 22 वां स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत राज्यपाल रमेश बैस ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो और संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने भी दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने स्वागत भाषण के जरिए अतिथियों का स्वागत किया.

11:24 November 22

मंच पर पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह, मंच पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, विधायक विनोद सिंह, प्रभारी सचिव विधानसभा सैयद जावेद हैदर हैं मौजूद

11:17 November 22

माननीयों का आगमन

झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह,विधायक सरयू राय पहुंचे विधानसभा. झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा. झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम पहुंचे विधानसभा. झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस समारोह,राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे विधानसभा

11:05 November 22

झारखंड विधानसभा के 22 साल

रांचीः झारखंड विधानसभा की 22वीं वर्षगांठ है. इस मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आज स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन होगा. जिसका उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस करेंगे. बल्कि बतौर मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. आज बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा. पिछले साल यह सम्मान भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को मिला था. इसके अलावा कपिलेश्वर प्रसाद उत्कृष्ट विधान-कर्मी के रूप में चयनित संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, निजी सहायक अमित कुमार दास, वरीय सचिवालय सहायक अनवारूल हक अंसारी, चालक हेमंत कुमार चौरसिया और अनुसेवक अजित नारायण सम्मानित किए जाएंगे.

Last Updated :Nov 22, 2022, 2:34 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.