झारखंड वार मेमोरियल में 108 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया,  राज्यपाल और नवीन जिंदल ने किया उद्धाटन

author img

By

Published : Jan 9, 2020, 3:54 PM IST

highest flag hoisted at Jharkhand War Memorial ranchi

रांची के दीपाटोली स्थित झारखंड वार मेमोरियल में गुरुवार को 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया. कार्यक्रम का उद्धाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने किया. झारखंड वार मेमोरियल में पहला और देशभर के वार मेमोरियल में फ्लैग फाउंडेशन की ओर से 28वां तिरंगा फहराया गया है.

रांची: दीपाटोली स्थित झारखंड वार मेमोरियल में गुरुवार को 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया. फ्लैग फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने भाग लिया.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

देश की रक्षा में अपनी जान की कुर्बानी देनेवाले झारखंड के वीर जवानों के याद में बना झारखंड वार मेमोरियल में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया. इसके उद्धाटन के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल और जीओसी 23 इन्फेंट्री डिविजन के मेजर जनरल संजय पूरी सहित कई वरिष्ठ लोग बूटी मोड के दीपाटोली स्थित झारखंड वार मेमोरियल पहुंचे.

नवीन जिंदल

देश के साथ खड़ा रहना ही सच्चा देशभक्ति

इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता और आजादी के बलिदानियों की याद में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन एक सराहनीय पहल है. हम सभी झारखंडवासी को उनके शौर्य और पराक्रम पर नाज है. उन्होंने कहा कि आज के समय में देश के सभी नागरिकों को देश के साथ मजबूती से खड़े रहने की जरुरत है और यही उनका राष्ट्रभक्ति भी. झारखंड वार मेमोरियल में विशाल ध्वजारोहण राज्य के सभी वीर जवानों को समर्पित है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में JNU और जामिया मामले में निंदा प्रस्ताव पास, CM ने कहा- अगले 5 साल में खींचेंगे लकीर

झारखंड वार मेमोरियल में विशाल ध्वजारोहण कार्यक्रम में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने राज्य के वीर सपूतों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में 108 फीट ऊंचा तिरंगा को फहराया गया है. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, अल्बर्ट एक्का, वीर बुधु भगत, तेलंगा खड़िया, चांद-भैरव, सिद्धो-कान्हू और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जैसे वीरों को याद किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से देश प्रेम की भावना बढ़ती है.

Intro:Body:

highest flag hoisted at Jharkhand War Memorial ranchi

 


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.