ETV Bharat / state

पलामू में अलग-अलग हादसे में दो चालक की मौत, पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर किया जब्त

पलामू में दो अलग-अलग घटना में दो ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दोनों ट्रैक्टरों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

two-driver-died-in-separate-accident-in-palamu
सड़क हादसा

Published : October 22, 2020 at 10:35 PM IST

Choose ETV Bharat

पलामू: जिला के पिपराटांड़ और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अलग अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भेज दिया है, जबकि दोनों ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है. पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के अक्कू बांध में ट्रैक्टर दुर्घटना में ड्राइवर विनय भुइंया की मौत हो गई. ट्रैक्टर पगार से अंबाबार की तरफ जा रही थी, इसी क्रम में बांध के अंदर चली गई. चालक लोहरसी का रहने वाला था.

इसे भी पढे़ं:- पलामू में रफ्तार का कहर, घर में घुसी बेकाबू बाइक, 2 भाइयों की मौत


वहीं लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजहरा में मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक दिनेश कुमार नामक युवक की मौत हो गई. लेस्लीगंज सतबरवा रोड में मिट्टी भरावट का काम चल रहा है. दिनेश मिट्टी लेकर जा रहा था. इसी दौरान राजहरा गांव में ट्रैक्टर पलट गई. ट्रैक्टर पर लदी मिट्टी में दिनेश दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.