ETV Bharat / state

मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका की हो रही जांच, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण

पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक संथाल परगना प्रमंडल दुमका राज कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिए.

assessment center in pakur, news of assessment center pakur, RDD inspected assessment center in pakur, पाकुड़ मूल्यांकन केंद्र, पाकुड़ मूल्यांकन केंद्र की खबर, आरडीडी ने किया पाकुड़ मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण
पुस्तिका मूल्यांकन का निरीक्षण करते आरडीडी

Published : June 5, 2020 at 10:33 PM IST

Choose ETV Bharat

पाकुड़: जिला मुख्यालय के पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन हो रहा है. जिसका निरीक्षण क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक संथाल परगना प्रमंडल दुमका राज कुमार ने किया. मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे आरडीडी राज कुमार ने शिक्षकों के मूल्यांकन के दौरान किसी तरह की समस्या या कठिनाई के बारे में जानकारी भी ली.

देखें पूरी खबर
मूल्यांकन का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगाआरडीडी राज कुमार ने मूल्यांकन केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने, सेनेटाइजर की उपलब्धता और शिक्षकों के मास्क उपयोग की सराहना की. साथ ही पूरी पारदर्शिता के साथ उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया. आरडीडी ने बताया कि साहिबगंज और गोड्डा जिले को छोड़ अन्य चार जिलों में चल रहे मूल्यांकन का निरीक्षण किया गया है. राज कुमार ने बताया कि शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य संतोषजनक है. उन्होंने बताया कि मूल्यांकन का कार्य लगभग एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- झारखंड में सबसे पहले कोरोना ने हिंदपीढ़ी में पसारे थे पांव, डेढ़ महीने की पाबंदी के बाद अब पटरी पर जिंदगी

जांच का निर्देश
आरडीडी ने बताया कि मूल्यांकन का निरीक्षण पूरा होने के बाद पाकुड़ जिले के एक तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी पर कई शिक्षकों का एक साथ प्रतिनियोजन कर दिए जाने को लेकर विभाग से जांच का निर्देश मिला है. जांच पूरा करने के बाद साहिबगंज और गोड्डा जिले में चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षक किया जाएगा.