Pakur News: प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में शहीद सिद्धो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू पहुंचे पाकुड़, पार्क में जड़ दिया ताला

author img

By

Published : May 12, 2023, 10:46 PM IST

शहीद सिद्धो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू

शहीद सिद्धो कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस विरोध में शहीद सिद्धो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू भी शामिल हुए और विरोध में पार्क में ताला जड़ दिया.

देखें वीडियो

पाकुड़: जिला मुख्यालय के सिद्धो कान्हू पार्क में असामाजिक तत्वो द्वारा शहीद सिद्धो कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद आदिवासी समाज में जबरदस्त आक्रोश है. आदिवासी समाज के लोगों ने पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया, जिसमें भाग लेने शहीद सिद्धो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू भी पहुंचे. मंडल मुर्मू ने इस घटना पर विरोध प्रकट किया और पार्क में ताला जड़ दिया.

यह भी पढ़ें: Pakur News: असामाजिक तत्वों ने किया शहीद सिद्धो कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त, विरोध में सड़क जाम

शहीद सिद्धो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने बताया कि सिद्धो कान्हू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आजादी के लिए सिद्धो कान्हू, चांद भैरव और फूलो झानो सहित हजारों लोगों ने बलिदान दिया है और आज उन्हें सम्मान देने के बजाए उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है, जो शर्म की बात है. मंडल मुर्मू ने कहा कि सिद्धो कान्हू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक यह पार्क बंद रहेगा.

एसडीओ के आश्वासन के बाद हटा सड़क जाम: वहीं एसडीओ हरिवंश पंडित, एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम ने सड़क जाम में शामिल लोगों से बात की. एसडीओ ने शहीद सिद्धो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू सहित सड़क जाम में शामिल लोगों को बताया कि नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है और जांच भी शुरू कर दी गयी है. एसडीओ ने बताया कि यहां पर शहीद सिद्धो कान्हू की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. साथ ही मजबूती से घेराबंदी, सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा और आगे ऐसा ना हो इसके लिए भी उपाय किये जायेंगे. एसडीओ द्वारा दिये गए आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा लिया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.