नहीं रहे पूर्व मंत्री देवीधन बेसरा, परिजन सहित नेताओं में शोक की लहर

author img

By

Published : Aug 24, 2022, 7:07 PM IST

Devidhan Besra passes away

झारखंड सरकार के Former Minister Devidhan Besra नहीं रहे. बुधवार को उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली. देवीधन बेसरा के निधन की खबर सुनकर कई नेता विधायक उनके आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर दुख व्यक्त किया.

पाकुड़: राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री 85 वर्षीय देवीधन बेसरा अब इस दुनिया में नहीं रहे (Former minister Devidhan Besra passes away). देवीधन बेसरा ने बुधवार को अपने पैतृक आवास पाकुड़िया प्रखंड के जोका में अंतिम सांस ली. पूर्व मंत्री देवीधन बेसरा काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. रांची में उनका इलाज चल रहा था और चिकित्सकों ने इनकी गंभीर बिमारी को देखते हुए उनके परिजनों को अंतिम क्षण में घर ले जाने की सलाह दे दी थी.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन, बिग बॉस 14 में आकर हुई थीं पॉपुलर

निधन की सूचना पर कई नेता पहुंचे उनके आवास: बुधवार दोपहर लगभग एक बजे इन्होंने अंतिम सांस ली. बेसरा के निधन की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदारों और भारतीय जनता पार्टी सहित दूसरे राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता और नेता उनके आवास पहुंचे. देवीधन बेसरा के निधन पर स्थानीय सांसद विजय हांसदा, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, दिनेश विलियम मरांडी सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है. कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और दिवंगत के आत्मा की शांति की कामना की. देवीधन बेसरा अपने पीछे एक बेटे और दो बेटी को छोड़ गए हैं. इनके बेटे जयसेन बेसरा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं.

ऐसा था बेसरा का व्यक्तित्व: किसान परिवार से आने वाले देवीधन बेसरा ने अपना राजनीतिक करियर झारखंड मुक्ति मोर्चा से शुरू की. इन्होंने 1980 से 1990 तक लगातार दो बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का महेशपुर विधानसभा से प्रतिनिधित्व किया. साल 2000 में इन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत भी दर्ज की. झारखंड राज्य अलग बनने के बाद पहली सरकार में बाबूलाल मरांडी की सरकार में इन्हें मत्स्य, पशुपालन और कृषि के साथ खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी. देवीधन बेसरा साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी के ही चुनाव चिन्ह पर राजमहल संसदीय क्षेत्र से बतौर सांसद चुने गए थे. कुशल और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय व्यवहार इनकी पहचान रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.