ETV Bharat / state

लातेहार: जेल से फरार कैदी दिलशाद गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

लातेहार जेल से फरार हुए दो कैदी में से एक कैदी दिलशाद को पुलिस ने पकड़ लिया है. बता दें कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने दिलशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश में जुटी है.

Police arrested an absconding prisoner in latehar
लातेहार जेल
author img

By

Published : July 26, 2020 at 1:24 PM IST

Choose ETV Bharat

लातेहार: शनिवार को जेल से भागने वाले दो कैदियों में से एक दिलशाद अंसारी रविवार को गिरफ्तार हो गया. हालांकि दूसरा कैदी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस दूसरे कैदी की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

दरअसल, शनिवार को लातेहार मंडल जेल से दो कैदी दिलशाद अंसारी और विक्की राम फरार हो गया था. दिलशाद अंसारी लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला था, वहीं विक्की राम छत्तीसगढ़ का निवासी था. दोनों जेल की दीवार को लांघ कर फरार हो गया था. इसके बाद कैदियों के भागने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था. पुलिस लातेहार जिले की सभी सीमाओं को सील कर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी क्रम में बालूमाथ क्षेत्र से दिलशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया.

कैदी के पैर में आया फ्रैक्चर

फरार कैदी दिलशाद अंसारी के पैर में फ्रैक्चर आ गया है. बताया गया कि जेल की ऊंची दीवार से कूदने के दौरान उसके पैर में चोट लगी थी. लातेहार में जेल ब्रेक की घटना के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.