Lord Birsa Munda Birth Anniversary: केंद्रीय मंत्रियों ने भगवान बिरसा के अनुयायियों के धोये पांव

author img

By

Published : Nov 15, 2021, 8:53 PM IST

Updated : Nov 15, 2021, 10:42 PM IST

union-ministers-arjun-munda-g-krishna-reddy-washed-feet-of-followers-of-lord-birsa-munda-in-khunti

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जी किशन रेड्डी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने मिलकर पद्मभूषण कड़िया मुंडा समेत भगवान बिरसा के अनुयायियों के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया.

खूंटीः केंद्रीय कला संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा उलिहातू पहुंचे. दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें- Lord Birsa Munda Birth Anniversary: सीएम हेमंत सोरेन ने धरती आबा के जिला को दी 111 करोड़ की सौगात

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा जनजातीय मोर्चा के अध्य्क्ष जगरनाथ मुंडा ने संयुक्त रूप से बिरसा धर्म के अनुयायियों के पांव धोए और भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्षों को स्मरण किया. बिरसा के अनुयायियों के पैर धोने के बाद दोनों केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जी किशन रेड्डी ने पद्मभूषण कड़िया मुंडा के पांव स्पर्श कर उनके भी पैर धोये.

जानकारी देते केंद्रीय मंत्री

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आज हम उस धरती पर खड़े हैं, जहां से भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी के आंदोलन का उलगुलान आरंभ हुआ था. इस पावन धरती पर आकर निश्चय ही जनजातीय गौरव की अनुभूति होती है. जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर आज मैं यहां आया हूं. उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि 15 नवंबर को पूरे देश में गौरव दिवस मनाया जा रहा है. आगे के वर्षों में 15 नवंबर के दिन देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा.

union-ministers-arjun-munda-g-krishna-reddy-washed-feet-of-followers-of-lord-birsa-munda-in-khunti
पद्मभूषण कड़िया मुंडा के पांव पखारते केंद्रीय मंत्री जी कृष्णा रेड्डी
union-ministers-arjun-munda-g-krishna-reddy-washed-feet-of-followers-of-lord-birsa-munda-in-khunti
बिरसा अनुयायियों के पांव पखारते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर साल 15 नवंबर को देश के हर सरकारी कार्यालय से लेकर पंचायत और स्कूलों में बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर यहां के जनजातीयों की समस्याओं का समाधान हो सके, इसका प्रयास किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक प्रेरणा हैं, बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री हमेशा तत्पर हैं.

union-ministers-arjun-munda-g-krishna-reddy-washed-feet-of-followers-of-lord-birsa-munda-in-khunti
बिरसा अनुयायियों से आशीर्वाद लेते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
union-ministers-arjun-munda-g-krishna-reddy-washed-feet-of-followers-of-lord-birsa-munda-in-khunti
पद्मभूषण कड़िया मुंडा से आशीर्वाद लेते केंद्रीय मंत्री जी कृष्णा रेड्डी
Last Updated :Nov 15, 2021, 10:42 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.