खूंटी को केंद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट, 200 करोड़ की लागत से बनेगा नया मॉडल एकलव्य विद्यालय

author img

By

Published : Nov 1, 2021, 5:19 PM IST

Updated : Nov 1, 2021, 5:37 PM IST

Union Minister Arjun Munda in foundation stone laying program in reva village new model Eklavya Vidyalaya in Khunti

केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्रालय ने खूंटी को दिवाली गिफ्ट दिया है. एक कार्यक्रम में शिरकत करने खूंटी पहुंचे केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में नया मॉडल एकलव्य विद्यालय बनवाने का ऐलान किया है. अर्जुन मुंडा ने रेवा गांव में नॉलेज सिटी प्रोजेक्ट परिसर में एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया.

खूंटी: केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्रालय ने खूंटी जिले को दिवाली की सौगात दी है. मंत्रालय की ओर से यहां लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से नया मॉडल एकलव्य विद्यालय बनवाया जाएगा. जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी से सटे बंदगांव में भी मॉडल विद्यालय बनवाने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें-आदिवासी चाहे जिस राज्य का हो, उसे दूसरे राज्य में भी आरक्षण मिले : भाजपा

बता दें कि जिले के खूंटी प्रखण्ड अंतर्गत बिरहु पंचायत के रेवा गांव में नॉलेज सिटी प्रोजेक्ट परिसर में एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास किया गया. खूंटी के लोगों के लिए इस विद्यालय का शिलान्यास पद्मविभूषण करिया मुंडा, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बने. इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को जल्द भूमि आवंटित करने के लिए कहा है.

देखें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार इस कोशिश में लगी है कि राज्य के सभी जिलों में केंद्रीय विद्यालय खुले. उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से जितना सहयोग मिलेगा, उतनी जल्द योजनाएं बनेंगी, जिससे राज्यवासियों को लाभ मिलेगा.

foundation stone laying program in reva village
रेवा में बनने वाला एकलव्य विद्यालय ऐसा दिखेगा

300 कंसंट्रेटर राज्य सरकार को सौंपा

रेवा गांव में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सबसे पहले एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास किया. उसके बाद 300 कंसंट्रेटर (concentrator) राज्य सरकार को सौंपा. विभिन्न जिलों से पहुंचे स्वास्थ्य पदाधिकारियों को इस उपकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई.

foundation stone laying program in reva village
पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे
foundation stone laying program in reva village
रेवा में बनने वाला एकलव्य विद्यालय का मैप

झारखंड को ज्ञान भूमि बनाने का केंद्र का संकल्पः अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ और अलग से कई व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं, ताकि गांव के मरीजों को कोई असुविधा न हो. झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा कहते थे कि उलगुलान एटेअः जना. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान ने जिस तरह झारखंड के जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए उलगुलान किया था उसी तरह झारखंड को ज्ञान भूमि बनाने का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है.

Union Minister Arjun Munda in foundation stone laying program in reva village new model Eklavya Vidyalaya in Khunti
खूंटी को केंद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट, 200 करोड़ की लागत से बनेगा नया मॉडल एकलव्य विद्यालय
Last Updated :Nov 1, 2021, 5:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.