Khunti News: जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

author img

By

Published : May 19, 2023, 8:01 PM IST

District BJP Working Committee

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने वाले हैं. इसे लेकर कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए खूंटी में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक की गई. जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हुए.

देखें वीडियो

खूंटी: जिले में भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में भाजपा के दो दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व ग्रामीण मंत्री सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों निताओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यकाल और देश विदेश में भारत की बनी पहचान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: Khunti News: खूंटी में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने तैयारियों और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यसमिति की बैठक की. बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि 30 मई को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रुप में नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है. इसके तहत पूरे प्रदेश में पार्टी की उपलब्धि और विकास कार्य को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत विदेशों में भी देश का नाम हुआ रौशन: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत विदेशों में भी हमारे देश का नाम रौशन हुआ है. भाजपा ने देश की आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है. समाज, राज्य और देश के लिए भाजपा ने क्या क्या किया, इसकी जानकारी महाजनसंपर्क अभियान के तहत गांव गांव में पहुंचायी जाएगी. विधानसभा स्तर और लोकसभा स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और रैली निकाली जाएगी. पहले और आज का समाज, जिला, प्रदेश और देश कैसा था और कैसा है इसकी जानकारी रैली और जनसपंर्क के माध्यम से घर-घर जाकर दी जाएगी. इस बैठक में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, भाजपा खूंटी जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह आदि भी उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.