पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अमृत महोत्सव के बहाने 2024 चुनाव की तैयारी

author img

By

Published : Aug 17, 2022, 3:29 PM IST

Updated : Aug 17, 2022, 3:36 PM IST

Former MP Furkan Ansari

जामताड़ा में Former MP Furkan Ansari ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सच्चे देशभक्त नहीं हैं. भाजपा वाले अंग्रेजों की दलाली करते थे.

जामताड़ा: गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी(Former MP Furkan Ansar) ने आजादी के 75 वर्ष होने पर केंद्र सरकार द्वारा मनाए गए अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. फुरकान अंसारी (Former MP Furkan Ansar)ने कहा है कि भाजपा अमृत महोत्सव के बहाने 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी कर रही है.



पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशानाः आजादी के 75 वर्ष होने पर भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाकर अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) मनाया गया तो वहीं जवाब में कांग्रेस ने तिरंगा गौरव यात्रा निकाली. इसे लेकर गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने भाजपा द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव को एक राजनीतिक स्टंट बताया. फुरकान अंसारी ने कहा कि अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) के पीछे भाजपा का 2024 में होने वाला चुनाव छिपा हुआ है.

फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद
महंगाई बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने का लगाया आरोपः पूर्व सांसद कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी(Former MP Furkan Ansar) ने भाजपा पर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) के बहाने लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महंगाई से लोगों को ध्यान भटकाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है ताकि लोग बोले नहीं. कांग्रेस को बताया असली देशभक्तः फुरकान अंसारी(Former MP Furkan Ansar) ने भाजपा को नकली देशभक्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को असली देशभक्त बताया. भाजपा के लिए फुरकान अंसारी ने अंग्रेजों का दलाल शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में कांग्रेसियों ने अहम भूमिका निभाई. उस समय भाजपा के लोग अंग्रेजों की दलाली किया करते थे. फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी दिलाई और असली देशभक्त कांग्रेस है, जिसने तिरंगा गौरव यात्रा(tiranga gaurav yatra) निकालकर परिचय देने का काम किया है.
Last Updated :Aug 17, 2022, 3:36 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.