पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, कहा- झारखंड में महिला सुरक्षित नहीं

author img

By

Published : Oct 2, 2022, 10:30 PM IST

Former minister Luis Marandi statement

पूर्व मंत्री लुईस मरांडी (Former minister Luis Marandi) ने जामताड़ा से सीएम हेमंत सोरेन और सोरेन परिवार पर निशाना साधा. उन्होंने परिवार पर संथाल परगना की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया. इस दौरान पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया. कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं (Womens are not safe Jharkhand).

जामताड़ा: पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री लुईस मरांडी (Former minister Luis Marandi statement) ने रविवार को सीएम हेमंत सोरेन सरकार ( CM Hemant soren government ) और सोरेन परिवार पर निशाना साधा. लुईस मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं (Womens are not safe Jharkhand). पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने संथाल परगना में सोरेन परिवार की ओर से कोई काम न कराए जाने का भी आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें-रांची में गांधी जयंती पर भाजपा नेताओं ने की खादी की शॉपिंग, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का दिया संदेश

पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि दुमका में आदिवासी युवती के साथ घटी घटना राज्य में महिलाओं के असुरक्षित होने की कहानी बयान कर रहीं हैं. भाजपा नेत्री लुईस मरांडी ने कहा कि राज्य में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना चर्चा में आती हैं, इससे महिलाएं डरी हुईं हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है.

पूर्व मंत्री का बयान
लुईस मरांडी ने सोरेन परिवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां की बदौलत हेमंत सोरेन विधायक और मुख्यमंत्री बने. सोरेन परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी संथाल परगना है और दुमका ही इसकी नींव है. लेकिन जिस संथाल परगना और दुमका के लोगों ने सोरेन परिवार को अपने सिर माथे पर बिठाया और सिंहासन पर पहुंचाया. आज उसी संथाल परगना के लोगों को सोरेन परिवार ने भुला दिया है. यहां की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.