ETV Bharat / state

गुमला का प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित, जिले में है सर्वश्रेष्ठ

गुमला जिले के रायडीह प्रखंड क्षेत्र में स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय कंचोड़ा को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. स्वच्छ विद्यालय अभियान 2021-22 के तहत 5 स्टार रेटिंग (स्वच्छ शौचालय, पेयजल, बागवानी, सुंदर रंग रोगन इत्यादि के लिए) प्राप्त करने पर इसे जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार भी दिया जा चुका है.

Gumla primary school Kanchoda nomination for  National Award
गुमला का प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित

Published : August 10, 2022 at 11:00 PM IST

|

Updated : August 10, 2022 at 11:06 PM IST

Choose ETV Bharat

गुमला: जिले के रायडीह प्रखंड क्षेत्र में स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय कंचोड़ा को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. स्वच्छ विद्यालय अभियान 2021-22 के तहत 5 स्टार रेटिंग (स्वच्छ शौचालय, पेयजल, बागवानी, सुंदर रंग रोगन इत्यादि के लिए) प्राप्त करने पर इसे जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार भी दिया जा चुका है. इसके लिए उपायुक्त विद्यालय को पुरस्कृत भी कर चुके हैं. अब विद्यालय को राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया है.

Gumla primary school Kanchoda nomination for  National Award
गुमला का प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित

ये भी पढ़ें-शिक्षा मंत्री के गृह जिले की सच्चाई, स्कूल में पढ़ते हैं केवल 17 बच्चे

इस विद्यालय ने राज्य स्तर पर विद्यार्थियों के बेहतरीन रिजल्ट के लिए कांस्य पदक भी हासिल किया है. कक्षा केजी से 5वीं तक संचालित इस प्राथमिक विद्यालय में 70 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं. जिले के उपायुक्त सुशांत गौरव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा ग्रामवासियों को शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय जिले के बेहतरीन विद्यालयों में से एक है. विद्यालय ने राज्य स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है.

Last Updated : August 10, 2022 at 11:06 PM IST