Lakhimpur-Kheri Incident: आक्रोशित झारखंड कांग्रेस, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान

author img

By

Published : Oct 7, 2021, 4:48 PM IST

Updated : Oct 7, 2021, 5:01 PM IST

Jharkhand Congress angry for not going to Lakhimpur-Kheri

कांग्रेस के आला नेताओं को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी ना जाने देने पर झारखंड कांग्रेस में उबाल है. इसको लेकर गढ़वा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान किया है.

गढ़वाः लखीमपुर-खीरी जाने से रोके जाने पर झारखंड कांग्रेस काफी आक्रोशित है. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी के दो मंत्रियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गढ़वा परिसदन में मंत्रणा की. उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गढ़वा की धरती से केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान किया.

इसे भी पढ़ें- UP जा रहे झारखंड कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोका, नहीं क्रॉस करने दिया गया बॉर्डर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस किसानों की आवाज को हथियार बनाएगी. इसके जरिए ही लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तब तक लड़ाई होगी. यह लड़ाई तब तक चलेगी जब तक भाजपा की सरकार नेस्तनाबूत ना हो जाए.

देखें पूरी खबर

झारखंड-यूपी बॉर्डर पर कांग्रेसी नेताओं और यूपी पुलिस के बीच झड़प के बाद सारे कांग्रेसियों का रुख लखीमपुर-खीरी के बजाय गढ़वा परिसदन की ओर हो गया. कांग्रेसियों के चेहरे से लखीमपुर-खीरी जाने का उत्साह गायब हो गया. वो उदास चेहरे के साथ भाजपा को अपने-अपने तरीके से निशाने पर लिया. उन्होंने भाजपा की केंद्र और यूपी की सरकार को निरकुंश, हत्यारी और तानाशाह कहा, साथ ही उन्हें सबक सिखाने की चेतावनी दी.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लखीमपुर-खीरी में किसानों पर हमला देश की आत्मा पर हमला है, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से इसका बदला लिया जाएगा. कृषि मंत्री बदल पत्रलेख ने कहा कि उत्तर प्रदेश से विधि-व्यवस्था गायब हो चुकी है. यही कारण है कि वहां पूरे राज्य में 144 लगा दिया गया है. ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें- Lakhimpur kheri incident: झारखंड के कांग्रेसी यूपी में बढ़ाएंगे सियासी ताप, JPCC अध्यक्ष समेत सैकड़ों नेता रवाना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यूपी में हुई घटना और उन्हें लखीमपुर-खीरी जाने से रोकने के खिलाफ अलग से कई आंदोलन नहीं होगा. लोगों में जब आक्रोश होगा तभी आंदोलन सफल होगा, जिनका मसला है वो आगे आएं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी होगी. इस प्रेस कांग्रेंस में गढ़वा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी सहित कई नेता शामिल हुए.

Last Updated :Oct 7, 2021, 5:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.