ETV Bharat / state

देवनगरी में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, इलाके को किया गया सील

देवघर के सारवां प्रखंड में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. जिसे मां ललिता कोविड-19 हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया गया है. मरीज मिलने के बाद से इलाके को सील कर दिया गया है.

Second patient of Corona found in Deoghar
देवनगरी में मिला कोरोना का दूसरा मरीज

Published : April 24, 2020 at 6:35 PM IST

Choose ETV Bharat

देवघर: जिले के सारवां प्रखंड के भुरकुंडा गांव में एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है. उसे आइसोलेशन वार्ड से मां ललिता हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया गया है. गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

देखें पूरी खबर

देवघर उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि सारवां प्रखंड के भुरकुंडा गांव में कोरोना को मरीज मिलने बाद उसे बेहतर इलाज के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर से मां ललिता हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया वह गुजरात से देवघर आया था. जिसके बाद उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था. जांच रिपोर्ट में अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण मरीज में नही दिखा हैं, साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है.

इसे भी पढे़ं:- देवघर: जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई मिस झारखंड, किया भोजन वितरण


उपायुक्त ने बताया कि आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुुए एहतियात के तौर पर गांव तक पहुंचने वाले हर रास्ते और चेकपोस्ट पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. इसके साथ ही सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए गांव को सील किया गया है. उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की है. आपको बता दें कि सारवां प्रखंड के ही गम्हरिया गांव से पहला कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला था.