President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा, स्वागत के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देवघर

author img

By

Published : May 24, 2023, 10:08 AM IST

Etv Bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं. उनके स्वागत के लिए राज्यपाल सीपी राघाकृष्णन खुद देवघर पहुंचे हैं.

देवघरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. वो सबसे पहले देवघर पहुंचेंगी. उनके दौरे के मद्देनजर झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ेंः आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर आगमन को लेकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंच गए हैं. देवघर हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया.

राष्ट्रपति द्रौपदी बैद्यनाथ धाम मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चनाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर पहुंचने पर एयरपोर्ट से सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाएंगी. वहां भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगी. इस मौके पर उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति की स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है. वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजान किए गए हैं. हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासन है.

लगभग दो घंटे तक बाबानगरी में बिताने के बाद राष्ट्रपति देवघर से रांची के लिए रवाना होंगी. 12 बजे के लगभग वो रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से वो बिरसा चौक जाएंगी. वहां एक कार्यक्रम में शरीक होगी और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. वहां से अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेंगी. जहां शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर वो माल्यार्पण करेंगी. वहां से वो राजभवन जाएंगी. शाम पांच बजे झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी. उद्घाटन करने के बाद वो वापस राजभवन लौट जाएंगी. 25 मई को वो खूंटी दौरे पर जाएंगी. वहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस रांची लौट जाएंगी. 26 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली लौट जाएंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.