ISRO के पूर्व अध्यक्ष आर माधवन ने डिस्कवरी साइंस डॉक्यूमेंट्री इंडियाज स्पेस ओडिसी को अपनी आवाज दी

author img

By

Published : Oct 6, 2021, 10:18 PM IST

'इंडिया स्पेस ओडिसी

डिस्कवरी प्लस ने घोषणा की कि वे 'इंडियाज स्पेस ओडिसी' नाम से नया मूल वृत्त चित्र ला रहे हैं जिसमें देश के छह दशक लंबे अंतरिक्ष यात्रा का वर्णन होगा.

मुंबई : डिस्कवरी प्लस ने घोषणा की कि वे 'इंडियाज स्पेस ओडिसी'नाम से नया मूल वृत्त चित्र ला रहे हैं जिसमें देश के छह दशक लंबे अंतरिक्ष यात्रा का वर्णन होगा. कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि वृत्त चित्र का प्रीमियर सात अक्टूबर को होगा जिसमें हिंदी में अभिनेता आर. माधवन ने आवाज दी है.

'इंडियाज स्पेस ओडिसी' में इसरो के विभिन्न विशेषज्ञ, अंतरिक्ष इतिहासकार, शोधकर्ता और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी. माधवन नायर भी दिखेंगे. भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की चुनौतियों के बारे में विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और वृत्त चित्र के माध्यम से वे चंद्रयान और मंगलयान जैसे अंतरिक्ष कार्यक्रमों को उजागर करेंगे.

माधवन ने कहा कि 'इंडियाज स्पेस ओडिसी' में अपनी आवाज देकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि वृत्त चित्र भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.

इसे भी पढ़ें-Nobel in Chemistry : दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.