LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, भगवान बिरसा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Updated: May 24, 2023, 12:27 PM |
Published: May 24, 2023, 12:19 PM
Published: May 24, 2023, 12:19 PM

रांचीः राष्ठ्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. उन्होंने देवघर में भगवान भोलेनाथ की पूजा की. पूजा करने के बाद वो देवघर से रांची पहुंचीं हैं. यहां उन्होंने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां से वो अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेंगी. वहां उन्होंने अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगी. वहां से वो सीधे राजभवन पहुंचेंगी. जहां से वो शाम में झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन के उदघाटन समारोह पहुंचेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उदघाटन करेंगी. 25 मई को वो खूंटी दौरे पर जाएंगी. वहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस रांची लौट जाएंगी. 26 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली लौट जाएंगी.
Loading...