ETV Bharat / city

अधिवक्ता मनोज टंडन बने झारखंड विधानसभा के वकील, अब हाई कोर्ट में विधानसभा का रखेंगे पक्ष

झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व अपर महाधिवक्ता मनोज टंडन को झारखंड विधानसभा का अधिवक्ता नियुक्त किया गया है. झारखंड विधानसभा सचिवालय ने यह आदेश पारित किया है.

Jharkhand assembly lawyer
अधिवक्ता मनोज टंडन
author img

By

Published : December 9, 2020 at 8:25 PM IST

Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व अपर महाधिवक्ता मनोज टंडन को झारखंड विधानसभा का अधिवक्ता नियुक्त किया गया है. इनके अलावा अधिवक्ता अनिल कुमार और शिवम कुमार को भी विधानसभा के अधिवक्ता नियुक्त किया गया है.

ये भी पढे़ं: कांग्रेस प्रवक्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों का उल्लंघन, मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

झारखंड विधानसभा सचिवालय ने यह आदेश पारित किया है. उन्होंने अपने आदेश में यह बताया है कि झारखंड विधानसभा के विरुद्ध झारखंड हाई कोर्ट में दायर याचिका पर विधानसभा की ओर से पूर्व अपर महाधिवक्ता मनोज टंडन, अधिवक्ता अनिल कुमार और शिवम कुमार पक्ष रखेंगे. इसके लिए विधानसभा इन्हें नियुक्त किया है. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के आदेश पर विधानसभा सचिवालय के सचिव महेंद्र प्रसाद के द्वारा आदेश पारित किया गया है.