झारखंड RJD का सभी प्रकोष्ठ को किया भंग, लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर आदेश जारी

author img

By

Published : Nov 24, 2021, 10:21 PM IST

All cells of Jharkhand RJD dissolved

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर झारखंड प्रदेश समेत सभी प्रकोष्ठ को भंग कर दिया गया है. इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पत्र जारी कर दिया है.

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के झारखंड प्रदेश समेत सभी प्रकोष्ठ को भंग कर दिया गया है. झारखंड प्रदेश कमेटी को भंग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार किया गया है. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पत्र जारी कर झारखंड प्रदेश प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग करने का आदेश जारी किया है.



इसे भी पढे़ं: Politics on Tata in Jharkhand: JMM के आंदोलन की चैंबर और बीजेपी ने की निंदा, कहा-उद्योग घरानों को प्रताड़ित न करें


झारखंड में अंदरुनी कलह के कारण पार्टी के अंदर उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था. जिसके कारण पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पार्टी के पादाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, मनोज पांडेय, अनिल यादव और विनोद यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने एक पत्र जारी कर प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार का निष्कासन रद्द कर दिया था.


अभय सिंह तीन बार लड़े विधानसभा चुनाव


वर्तमान में झारखंड राजद का प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को बनाया गया है. अभय सिंह संयुक्त बिहार में रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अध्यक्ष रहे हैं. अभय सिंह 1996 से 2006 तक रांची जिलाध्यक्ष रहे. 2012 में उन्हें पार्टी का प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने हटिया विधानसभा से तीन बार चुनाव भी लड़ा. लेकिन तीनों बार वो चुनाव हार गए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.