राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए झारखंड तैयार, जानें तीन दिवसीय दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

author img

By

Published : May 22, 2023, 4:22 PM IST

Updated : May 22, 2023, 4:52 PM IST

President Draupadi Murmu Jharkhand tour

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई से तीन दिनों के लिए झारखंड दौरे पर आ रहीं हैं. प्रशासनिक स्तर पर इस लेकर तैयारियां अंतिम चरम में हैं. राष्ट्रपति कब पहुंचेंगी झारखंड और कब करेंगी यहां से प्रस्थान, पूरा कार्यक्रम जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 24 मई को झारखंड आ रही हैं. उनके आमगन को लेकर सुरक्षा की विशेष तैयारी की गई है. देवघर के बाबा मंदिर से लेकर राजधानी में जिन रास्तों से भी राष्ट्रपति गुजरेंगी, वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है. सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गये हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड में बना है देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन, सुविधाओं और खासियत की है भरमार

दरअसल, राष्ट्रपति बनने से पहले महमहिम द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं. उनका झारखंड से विशेष लगाव रहा है. अपने कार्यकाल में उन्होंने राजभवन को आमलोगों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी. तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन के अलावा कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगीं.

राष्ट्रपति के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को सुबह 7.25 बजे दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर के लिए उड़ान भरेंगी. देवघर एयरपोर्ट पर 8.55 बजे उनकी फ्लाइट लैंड करेगी.
  2. देवघर एयरपोर्ट से 9 बजकर 5 मिनट पर बाबा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी. सुबह 9.20 से 10.10 बजे तक बाबा मंदिर में पूजा पाठ करेंगी.
  3. पूजा के बाद 10.20 बजे देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी. यहां नाश्ता करने के बाद 11.20 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान भरेंगी.
  4. रांची में 12 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी. बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. इसके बाद 12.40 बजे परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी.
  5. अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोपहर 1.10 बजे राजभवन पहुंचेंगी. राजभवन में शाम 4 बजे से 4.30 बजे तक PVTG यानी विशेष जनजातीय समूह से चर्चा करेंगी.
  6. शाम 4.40 बजे राजभवन से नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन परिसर के लिए रवाना होंगी. यहां 5 बजे से 6 बजे तक हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी.
  7. हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन समारोह के बाद शाम 6.10 बजे राजभवन लौंटेंगी. यहां रात्रि विश्राम करेंगी.
  8. 25 मई को सुबह 8.45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट जाएंगी. वहां से हेलिकॉप्टर से सुबह 10 बजे खूंटी पहुंचेगी.
  9. खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की ओर से बिरसा कॉलेज कैंपस में महिलाओं के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगी.
  10. खूंटी से लौटकर 12.30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से राजभवन रवाना हो जाएंगी.
  11. राजभवन में लंच के बाद अपराह्न 3.30 बजे सड़क मार्ग से 13 किमी का सफर तय कर ट्रिपल आईटी जाएंगी. यहां शाम 4 बजे से 5 बजे तक ट्रिपल आईटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी.
  12. ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह के बाद 5.30 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.
  13. 26 मई को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक उनका शिड्यूल विशेष मुलाकातियों के लिए रिजर्व रखा गया है. उसी दिन 10.45 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 11.10 बजे दिल्ली वापसी के लिए उड़ान भरेंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर तमाम सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जानकारी मिल रही है कि राजभवन में उनके पसंद की डिश तैयार की जा रही है. दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाकाहारी हैं. राजभवन में उनकी सेवा में रहे खानसामें अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें क्या पसंद है. लिहाजा, उन बातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

Last Updated :May 22, 2023, 4:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.