पांवटा साहिब में भूस्खलन, नेशनल हाईवे -707 पर आवाजाही ठप

author img

By

Published : Nov 18, 2022, 11:03 AM IST

Updated : Nov 18, 2022, 10:18 PM IST

Landslide on NH 707 near Kafota

पांवटा साहिब में आज सुबह भूस्खलन हो गया. यह भूस्खलन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 कफोटा के पास हुआ, जिससे सड़क के दोनों तरफ आवाजाही बंद हो गई और जाम लग गया. गनीमत यह रही कि भूस्खलन के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. (Landslide on NH 707 near Kafota) (Landslide in Paonta Sahib) (Landslide in Kafota)

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 707 कफोटा के पास भूस्खलन होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक भूस्खलन के बाद आवाजाही बंद हो गई और वाहनों की कतारें दोनों तरफ लग गई. (Landslide on NH 707 near Kafota)

कंपनी पर गलत कटिंग का आरोप: बता दें कि लोगों ने भूस्खलन का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. दरअसल लोगों का आरोप है कि नागालैंड की कंपनी द्वारा सड़क की कटिंग गलत तरीके से की जा रही है. जिसके कारण यहां भूस्खलन हुआ. लोगों का कहना है कि कंपनी के बेतरतीब तरीके से कार्य करने की वजह से उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. वहीं ,पहाड़ के दरकने से वन विभाग के पेड़ों को नुकसान हुआ है. लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कंपनी जो कटिंग कर रही है उसे सही तरीके से किया जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके. (Landslide in Paonta Sahib)

सड़क बहाल करने का प्रयास: भूस्खलन के कारण सड़कों के दोनों तरफ जाम लग गया. वहीं, स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर डबल लेन का काम कर रही कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क को बहाल करने में जुट गए. (Landslide in Kafota)

ये भी पढ़ें: लाहौल स्पीति में बर्फबारी, मनाली लेह सड़क मार्ग बंद, सैंज में भूस्खलन से 3 सड़कें अवरुद्ध

Last Updated :Nov 18, 2022, 10:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.