Himachal Weather Update: हिमाचल में आज ज्यादा रहेगा ठंड का जोर, 26 जनवरी तक मौसम खराब

Himachal Weather Update: हिमाचल में आज ज्यादा रहेगा ठंड का जोर, 26 जनवरी तक मौसम खराब
हिमाचल प्रदेश में आज पिछले कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी. 20-21 जनवरी की दरम्यानी रात को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड का ज्यादा जोर रहा. शिमला में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मंडी, कुल्लू और चंबा में 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया. वहीं, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बर्फबारी का असर आज भी दिखाई देगा. यहां न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक और कमी आने की संभावना रहेगी. (HIMACHAL WEATHER UPDATE)
शिमला: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है. प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा. हालांकि आज और कल निचले व मैदानी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है. 24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि निचले व मैदानी भागों के लिए 23 व 24 जनवरी को ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 6.0°C | 1.0°C |
सोलन | 16°C | 5°C |
हमीरपुर | 18°C | 7°C |
मंडी | 15°C | 4°C |
बिलासपुर | 18°C | 8°C |
ऊना | 19°C | 8°C |
कांगड़ा | 16°C | 5°C |
सिरमौर | 16°C | 6°C |
कुल्लू | 16°C | 4°C |
चंबा | 17°C | 4°C |
किन्नौर | 9°C | -2.0°C |
लाहौल-स्पीति | 2°C | -6°C |
हिमाचल में बीती रात के मौसम की बात की जाए तो लाहौल स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, किन्नौर में -2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया. राजधानी शिमला की बात की जाए तो यहां भी न्यूनतम तापमान बीती रात को 1.0°C रहा. इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में आज न्यूनतम तापमान कई जिलों में कमी आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी होगी. वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात होने की संभावना रहेगी. इसके अलावा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.
ये भी पढ़ें : हिमाचल के कुल्लू में बर्फबारी शुरू, अटल टनल वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से बंद
