विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित तुलसी राम का निधन, CM जयराम ठाकुर ने जताया दुख

author img

By

Published : Nov 17, 2020, 9:04 AM IST

Updated : Nov 17, 2020, 9:33 AM IST

pandit tulsi ram pass away

विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष पंडित तुलसी राम का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. वह कांगड़ा में निजी अस्‍पताल में उपचाराधीन थे.

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष पंडित तुलसी राम का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. वह कांगड़ा में निजी अस्‍पताल में उपचाराधीन थे. तुलसी राम भरमौर के विधायक रह चुके हैं और काफी समय से पालमपुर में ही रह रहे थे. इस बार उन्‍होंने चुनाव नहीं लड़ा था व उनकी जगह जिया लाल को पार्टी का टिकट मिला था.

वहीं, तुलसी राम के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख व्यक्त किया है. सीएम जयराम ने ट्वीट किया, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित तुलसी राम जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित तुलसी राम जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/EafWGnAL7k

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) November 17, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Last Updated :Nov 17, 2020, 9:33 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.