प्रतिभा सिंह ने माना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई, निष्कासित नेताओं की हो सकती घर वापसी !
Published: May 25, 2023, 10:47 AM

प्रतिभा सिंह ने माना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई, निष्कासित नेताओं की हो सकती घर वापसी !
Published: May 25, 2023, 10:47 AM
कांग्रेस में पार्टी से निष्कासित नेताओं की जल्द घर वापसी हो सकती है. इस बात का संकेत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कुल्लू में दिया. वहीं, उन्होंने इस बात को भी माना कि कुछ जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है.
कुल्लू: कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी गतिविधियों में शामिल रहे निष्कासित नेताओं को वापस पार्टी में शामिल कर सकती है. इसको लेकर मंथन किया जाएगा. यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कुल्लू में कही. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह भी माना कि कुछ जगह पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई और यह मामला भी उनके पास आया था. ऐसे में अब जल्द ही प्रदेश भर में जन शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी.
हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी नहीं: प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है. कांग्रेस संगठन व सरकार मिलकर प्रदेश के विकास कार्यों में जुटे हुए हैं. ऐसे में जिस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिला ,उससे यह साफ हो गया है कि देश भर में अब जनता का समर्थन कांग्रेस पार्टी को है. जनता के समर्थन से अब लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी और भाजपा के भ्रष्ट राज से देश की जनता को मुक्ति मिलेगी.
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता भी चुनावों को लेकर खासी उत्साहित हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर हिमाचल में चुनाव लड़ेगी और हिमाचल की चारों सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में होगी.
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह: प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ ही उन्होंने मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में जो जन शिकायत निवारण समिति बनाई गई है, उसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने के बारे में भी कहा गया है, क्योंकि हिमाचल में कुछ जगह पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है.
ये भी पढ़ें : 2 हजार रुपये का नोट बंद करने का फैसला गलत, अपने फायदे के लिए केंद्र ने लिया ये फैसला: प्रतिभा सिंह
