CM सुखविंदर सिंह का कांगड़ा दौरा: भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल
Updated on: Jan 16, 2023, 11:58 AM IST

CM सुखविंदर सिंह का कांगड़ा दौरा: भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल
Updated on: Jan 16, 2023, 11:58 AM IST
सीएम सुखविंदर सिंह आज दोपहर बाद से कांगड़ा जिले में रहेंगे. मुख्मंत्री 18 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पंजाब बार्डर पर जाएंगे,लेकिन कल यानी 17 जनवरी को उनका क्या कार्यक्रम रहेगा. इसको लेकर कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि मंगलवार को सीएम कई मसलों पर कांगड़ा में अधिकारियों और कुछ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं. Kangra tour of CM Sukhvinder Singh)
धर्मशाला: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज से कांगड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह हेलीकॉप्टर से दोपहर 1 बजे शिमला के अन्नाडेल मैदान से नूरपुर के लिए निकलेंगे. करीब 1:30 बजे नूरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा. (Kangra tour of CM Sukhvinder Singh)
नूरपुर ठहरेंगे रात को: इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला 1:35 लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के लिए रवाना होगा. 1:45 पर मुख्यमंत्री का काफिला लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पहुंचेगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का रात्रि ठहराव इसी रेस्ट हाउस में रहेगा. बताया जा रहा है कि सीएम कल यानी 17 जनवरी को अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं. (Sukhvinder Singh will stay at Noorpur)
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे: 18 जनवरी को सुबह 6 बजे मुख्यमंत्री का काफिला हरसा मानसर टोल प्लाजा के लिए रवाना होगा. करीब 7 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरसा मानसर टोल प्लाजा पहुंचेगा. उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब बॉर्डर पर भारत छोडो यात्रा में शामिल होंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला वापस नूरपुर के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के लिए रवाना होगा .मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव इसी रेस्ट हाउस में रहेगा.(Sukhvinder Singh will participate in Bharat Jodo Yatra)
19 जनवरी को लौटेंगे शिमला: 19 जनवरी को सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला बदुही हेलीपैड के लिए रवाना होगा. करीब 9:40 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नूरपुर के बदुही हेलीपैड पर पहुंचेंगे. 9:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू काहेलीकॉप्टर वापस शिमला के अन्नाडेल मैदान के लिए उड़ान भरेगा.
